Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Under the "Government for the People, at the Doorstep of the People" campaign, multi-purpose camps will be organized in 27 Nyaya Panchayats.
{"_id":"6942d2083ae8fc694708a617","slug":"video-rudraprayag-under-the-government-for-the-people-at-the-doorstep-of-the-people-campaign-multi-purpose-camps-will-be-organized-in-27-nyaya-panchayats-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत 27 न्याय पंचायतों में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत 27 न्याय पंचायतों में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
जनपद में सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आम जनता की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। शिविरों में आधार कार्ड बनाना, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक से संबंधित समस्याओं का निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों की जांच तथा मनरेगा के तहत रोजगार कार्ड भी शिविरों में बनाए जाएंगे। शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी, जो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और आवश्यक परामर्श प्रदान करेगी। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम कोर्ट एवं तहसीलदार की ओर से खतौनी और खाता-खतौनी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं जल, विद्युत और सड़क से जुड़ी जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर कार्य करेंगी।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यह बहुउद्देशीय शिविर 45 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जनपद की 27 न्याय पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जो 30 जनवरी तक संचालित रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करें और उनकी समस्याएं सामने रखें, ताकि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।