Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
VIDEO: Acharya Balkrishna reached the Panchkedar seat at Omkareshwar Temple and offered prayers to Baba Kedar and Madhyamaheshwar
{"_id":"696f951f4f6601611f05ef93","slug":"video-video-acharya-balkrishna-reached-the-panchkedar-seat-at-omkareshwar-temple-and-offered-prayers-to-baba-kedar-and-madhyamaheshwar-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आचार्य बालकृष्ण पहुंचे पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, बाबा केदार और मध्यमहेश्वर के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आचार्य बालकृष्ण पहुंचे पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, बाबा केदार और मध्यमहेश्वर के किए दर्शन
पतंजलि योगपीठ के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ एवं बाबा मध्यमहेश्वर के शीतकालीन दर्शन कर पूजा अर्चना की। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल सहित मन्दिर समिति के कर्मचारियों ने शीतकालीन यात्रा के लिए ऊखीमठ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को आचार्य बालकृष्ण प्रातः नौ बजे ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा केदार और मध्यमहेश्वर के दर्शनों के साथ ही परिसर में स्थित भैरवनाथ, वाराही, चंण्डिका, केदारनाथ गद्दी स्थल और उषा अनिरुद्ध विवाह स्थल के दर्शन भी किए। केदारनाथ धाम के वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग ने पूजा अर्चना कर प्रसाद दिया। दर्शनों के बाद आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यहां पर उन्हें मन के अन्दर से एक दिव्य अनुभूति प्राप्त हुई है, यह शक्ति का एक केन्द्र है और जागृत स्थान है इसलिए सभी को यहां पर आकर दर्शन लाभ लेना चाहिए।
ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शनों के बाद आचार्य बालकृष्ण केदारनाथ मंदिर के पूर्व वेदपाठी शिवेक्य मृत्युंजय हिरेमठ की समाधि स्थल पर पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।