{"_id":"685fd0810c7ec8c7ad0d96b6","slug":"video-12-houses-built-without-map-and-registry-were-identified-in-kashipur-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: बिना नक्शे व रजिस्ट्री के बनाए गए 12 मकानों को किया चिन्हित, पांच सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: बिना नक्शे व रजिस्ट्री के बनाए गए 12 मकानों को किया चिन्हित, पांच सील
बिना नक्शे व अवैध भूमि पर किए गए निर्माण कार्य के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मौके पर पहुंचकर 12 मकानों को चिन्हित करते हुए पांच को सील कर दिया है। अन्य को सील करने की भी कार्रवाई की जा रही है। सुनवाई में दस्तावेज न प्रस्तुत करने पर ध्वस्तीकरण का भी आदेश दिया जाएगा। जिला विकास प्राधिकरण के वीसी जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, संयुक्त सचिव एसडीएम अभय प्रताप सिंह बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे पुलिस टीम के साथ ग्राम सरवरखेड़ा पहुंचे। पुलिस फोर्स को देखकर वहां हड़कंप मच गया। टीम की कार्रवाई शुरू होते ही वहां मौजूद लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ लग गई। प्रशासन की टीम ने जब निर्माणाधीन भवनों के स्वामियों से मकान के दस्तावेज व नक्शा प्रस्तुत करने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने 12 अवैध निर्माणाधीन भवनों को चिन्हित किया, जिसमें पांच को मौके पर सील कर दिया। टीम के मुताबिक अन्य भवनों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला विकास प्राधिकरण के वीसी जय किशन ने बताया कि ग्राम सरवरखेड़ा में कई लोगों ने मकानों के नक्शे नहीं बनाए हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्री न कराकर स्टांप पर ही भूमि खरीद की है। ऐसे लोगों को पूर्व में चिन्हिंत कर कई बार चालान भेजे जा चुके हैं। लेकिन कोई व्यक्ति दस्तावेज लेकर प्राधिकरण के कार्यालय नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई व्यक्ति जमीन के दस्तावेज व नक्शा प्रस्तुत नहीं कर पाए। बताया कि यहां पर ज्यादातर लोगों ने स्टांप पेपर पर ही जमीन खरीदी है। इसके चलते अवैध निर्माण को चिन्हित करके सील करने की कार्रवाई की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान अगर निर्माण अवैध पाया गया, तो निर्माणाधीन भवन के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले में ग्राम प्रधान को दिशा दिशा निर्देश दिये गये हैं, ताकि वह जिला विकास प्राधिकरण से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें कि यहां पर किस तरह का निर्माण कार्य हो सकता है। यहां नक्शा पास कराने के लिए क्या करना होगा। साथ ही जिन लोगों के पास जमीन के दस्तावेज नहीं हैं, वो विधिवत अपने मकान के कागज तैयार करवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।