{"_id":"6916e5f43747e2eb8b0ec41a","slug":"video-congress-protest-against-demolition-of-religious-place-for-ring-road-in-rudrapur-2025-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिंग रोड के लिए धर्मस्थल तोड़ने के विरोध में धरना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्थन देने पहुंचे पूर्व सीएम रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिंग रोड के लिए धर्मस्थल तोड़ने के विरोध में धरना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्थन देने पहुंचे पूर्व सीएम रावत
किच्छा हाईवे पर भगवान शिव का मंदिर तोड़ने के विरोध में कांग्रेस नेता अरुण शुक्ला उर्फ किन्नू ने आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। पूर्व सीएम हरीश रावत और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंच गए। एनएच 74 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन से बिलासपुर क्षेत्र से होती हुई सिडकुल तक रिंग रोड निर्माणाधीन है। एनएच 74 और रिंग रोड के कोने पर शिव मंदिर है। रिंग रोड निर्माण के चलते प्रशासन और एनएचएआई ने मंदिर का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। इससे खफा अरुण शुक्ला समर्थकों के साथ ध्वस्तीकरण वाली जगह पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भरोसा दिया था कि मंदिर से 11 फीट छोड़कर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके बावजूद मंदिर तोड़ दिया गया। उन्होंने चेताया कि जब तक मंदिर को पुनस्र्थापित नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। वहां पहुंचे किच्छा विधायक बेहड़ ने कहा कि एनएच 74 के चौड़ीकरण के दौरान मंदिर आ रहा था। उस समय भी मंदिर छोड़कर चौड़ीकरण किया गया था।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि कोई बदलाव किया जाना है तो लोगों से बात करनी चाहिए थी। जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंन इस मामले को लेकर डीएम से दूरभाष पर वार्ता भी की। वहां पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सुखदेव सिंह, मेजर सिंह, विनोद मौर्य, बाबू कोली, वीरेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह चीमा, राजेंद्र शर्मा, पप्पू दुआ, मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।