{"_id":"67e3c054b290b6bb6904d054","slug":"video-kavaka-ma-katharaya-bhadaranae-nagama-ka-ora-sa-karayakarama-aayajata-kashhaka-ka-utapathana-bugdhhana-ka-janakara-tha-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केवीके में केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केवीके में केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी
काशीपुर में कृषि विज्ञान केंद्र में केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से क्षेत्र के कृषकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें क्षेत्र के 45 किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता सैटेलाइट कार्यालय से डीजीएम सुमित कुमार, भंडार गृह प्रबंधक सीडी वर्मा, भंडार गृह प्रबंधक डॉ. नितिन कुमार और सेवानिवृत्त भंडार गृह प्रबंधक केके नागर ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने, वैज्ञानिक भंडारण के उपयोग और फसल कटाई के बाद की हानियों को कम करने के संबंध में जानकारी दी। केवीके काशीपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. डॉ. अनिल सैनी और डॉ. प्रतिभा सिंह ने पशुपालन, मत्स्य पालन और कुक्कुट पालन के बारे में बताया। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आश्विन परमार ने कृषि प्रणाली में वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों को तीन क्विंटल भंडारण क्षमता की मेटल बिन बीज किट प्रदान की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।