{"_id":"69159d560cba5934f00522c5","slug":"video-siberian-birds-begin-arriving-at-sharda-sagar-dam-2025-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा: शारदा सागर डैम में साइबेरियन पक्षियों का आगमन शुरू, वन विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा: शारदा सागर डैम में साइबेरियन पक्षियों का आगमन शुरू, वन विभाग सतर्क
ठंड की शुरुआत के साथ ही भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित शारदा सागर डैम में साइबेरियन पक्षियों का भी आगमन शुरू हो गया है। इन विदेशी मेहमानों की शिकारियों से सुरक्षा को लेकर वन विभाग की सतर्क हो गया है। वन विभाग ने शारदा सागर डैम से नांवों से गश्त के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं, जो सुबह और शाम के समय गश्त कर रही हैं। बता दें कि साइबेरिया से हजारों की मील की दूरी तय साइबेरियन पक्षी प्रति वर्ष ठंड की शुरुआत में भारत पहुंचते हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की भूमि पर शारदा सागर डैम में भी यह विदेशी परिंदे लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। साइबेरियन पक्षियों में मुख्य रूप से रोजी टेकलम, रडी सेल डक, पिंटेड डक, कूड्स, रेड पोचार्ड, नीली जलमुर्गी, अमूर फलकॉन, ब्लैक विंग्ड, ब्लू टेल्ड बी इस्टर, रोजी स्टरिलिंग प्रजाति के पक्षी पहुंचते हैं। साइबेरियन पक्षियों के शिकार के लिए शारदा सागर डैम के आसपास शिकारी भी सक्रिय रहते हैं। खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि साइबेरियन पक्षियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। शारदा सागर डैम में नावों से वन विभाग की दो टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। एक टीम सुबह और एक टीम शाम के समय गश्त कर रही है। यदि कोई व्यक्ति साइबेरियन पक्षियों का शिकार करते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।