{"_id":"6aeadc12cfeb323b5a09bee1","slug":"video-the-old-nh-from-khatima-intersection-to-tharu-vikas-bhawan-will-be-widened-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक चौड़ा होगा ओल्ड एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक चौड़ा होगा ओल्ड एनएच
अरविंद कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:47 PM IST
Link Copied
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण का स्थानीय लोगों के अलावा कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
सितारगंज मार्ग स्थित राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में पंडित संतोष जोशी ने भूमि पूजन करवाया। सड़क परियोजना का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सितारगंज मार्ग के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजार वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मझोला,चकरपुर, झनकट, मेलाघाट के साथ ही लोहाघाट,चंपावत, पिथौरागढ़, धारचूला से लेकर पड़ोसी देश नेपाल से आने-जाने वाले लोगों को भी इस सड़क का सीधा लाभ मिलेगा। इससे सितारगंज मार्ग में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में डिग्री कॉलेज में नई कक्षाओं और ब्लॉकों के निर्माण के साथ ही आईटीआई और बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा चुका है। प्रतापपुर से नानकमत्ता और टनकपुर से खटीमा तक सड़कों का चौड़ीकरण किया रहा है। खेतलसंड़ा खाम में पुल का निर्माण होगा। किसानों के लिए शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन, समय पर गन्ने की पेराई और गन्ने के भुगतान को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के साथ ही ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और भारमल बाबा मंदिर आदि का सौंदर्यीकरण किया गया है। खटीमा में ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। वहां पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहनी पोखरिया, रंजीत नामधारी, कैप्टन गंभीर धामी, संतोष गौरव, किशन सिंह किन्ना,सतीश भट्ट, कामिल खान, विनीता सक्सेना, विमला मुडेला, माया जोशी, भागीरथी खोलिया, अमित जोशी, प्रकाश तिवारी, रामू भारती, वरुण अग्रवाल, नंदन खड़ायत, प्रमोद गड़कोटी, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, रंदीप पोखरिया, नवीन बोरा, रमेश ढींगरा, अमित पांडेय, रमेश जोशी, पूरन बोरा आदि थे।
---
सीएम बोले, खटीमा से मेरा रिश्ता मां-बेटे जैसा पवित्र...
खटीमा। मुख्यमंत्री धामी ने जनता के अपार स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है। जनता का यही आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है।
---
चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे सीएम धामी
खटीमा। मुख्यमंत्री धामी खटीमा चौराहे से राणा मार्केट स्थित कार्यक्रम स्थल तक पैदल चलकर पहुंचे, इस दौरान सितारगंज मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।