सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   International Affairs ›   Russia-Ukraine War: Zelensky rejected Putin's invitation, why was he called to Kiev instead of Moscow?

Russia-Ukraine War: पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया, मॉस्को की जगह कीव क्यों बुलाया?

वीडियो डेस्क अमर उजाला Published by: मृत्युंजय त्रिवेदी Updated Sun, 07 Sep 2025 10:10 PM IST
Russia-Ukraine War: Zelensky rejected Putin's invitation, why was he called to Kiev instead of Moscow?

करीब, बीते तीन वर्षों से पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर है। जब अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक हुई थी, तब एक उम्मीद बंधी थी कि शायद जल्द ही रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम हो सकता है, लेकिन अब यह उम्मीद धूमिल होती नजर आ रही है। दरअसल, अलास्का बैठक के बाद पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मॉस्को में बैठक करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे जेलेंस्की ने खारिज कर दिया है। जेलेंस्की ने मॉस्को के बजाय कीव में बैठक की मांग की है। 
 

एक अमेरिकी मीडिया चैनल से बातचीत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि 'मैं एक आतंकी की राजधानी नहीं जा सकता, क्योंकि यूक्रेन पर हर दिन हमले हो रहे हैं। पुतिन कीव आ सकते हैं।' अलास्का बैठक के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की के बीच आमने-सामने बैठक कराने की कोशिश कर रहे हैं। 

हाल ही में पुतिन ने कहा था कि वह जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह बैठक मॉस्को में होनी चाहिए। शुक्रवार को, रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्पष्ट किया कि जेलेंस्की को रूसी राजधानी मॉस्को में आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं बल्कि बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रूस ने सितंबर के पहले पांच दिनों में यूक्रेन पर 1,300 से ज़्यादा ड्रोन, लगभग 900 बम और विभिन्न प्रकार की लगभग 50 मिसाइलें दागीं हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले देश के 14 क्षेत्रों में हुए। यूक्रेनी नेता ने कहा, 'रूस युद्ध को लम्बा खींचने की कोशिश कर रहा है और कूटनीति को एक तमाशा बनाने की कोशिश कर रहा है।'

इस बीच रूस ने कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। ताजा हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। हमलों में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। बताया गया कि बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धुआं किसी सीधे हमले का नतीजा था या नहीं। रूस अब तक शहर के केंद्र में सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से बचता रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

China Stops Pakistan Funding on CPEC!: चीन ने इसलिए रोकी पाकिस्तान की फंडिंग, ADB का क्या रोल?

Donald Trump On India-China: डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों शेयर की पीएम मोदी-शी जिनपिंग और पुतिन की तस्वीर?

05 Sep 2025

Putin and Kim Jong Un Meeting: चीन में पुतिन और किम जोंग उन की मीटिंग के बाद क्यों किया गया ये काम?

Afghanistan Earthquake Breaking: अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता

02 Sep 2025

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 1400 के पार

02 Sep 2025
विज्ञापन

PM Modi China Visit: पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बैठक, क्या बोले चीनी राष्ट्रपति?

31 Aug 2025

PM Modi China Visit: पीएम मोदी का चीन में भव्य स्वागत, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा

30 Aug 2025
विज्ञापन

PM Modi China Visit: पीएम मोदी चीन के लिए जापान से हुए रवाना, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा

30 Aug 2025

Gaza War: इस्राइली हमले में कई फलस्तीनियों की मौत, गाजा में फैल रही अकाल और भुखमरी

24 Aug 2025

India US Trade Clash: भारत के बाद यूरोप के कई देशों के डाक विभाग ने रोके पार्सल

24 Aug 2025

India China Relation: चीन ने भारत का खुलकर किया समर्थन, अमेरिका पर बरस पड़ा

22 Aug 2025

PM Modi Emmanuel Macron Talks: यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बात

22 Aug 2025

S Jaishankar Meets Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

22 Aug 2025

Trump Zelenskyy Meeting: ट्रंप और जेलेंस्की की बातचीत, क्या रुक जाएगी रूस-यूक्रेन जंग?

19 Aug 2025

Trump Putin Meeting: पुतिन का 30 मिनट तक इंतजार करते रहे डोनाल्ड ट्रंप

16 Aug 2025

Trump Putin Meeting: ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच मीटिंग में क्या बात हुई?

16 Aug 2025

Trump Putin Meeting: अलास्का में मिलीं विश्व की दो महाशक्तियां, बंद कमरे में पुतिन-ट्रंप के बीच बैठक

16 Aug 2025

Trump Tariff on India: ट्रंप के 50% टैरिफ के असर से दूर रहेगा ये सेक्टर, मिलेगा बड़ा लाभ!

07 Aug 2025

India VS Pakistan: पाकिस्तान को तबाह करेंगे पश्तून और बलोच! क्या है डूरंड रेखा का खेल?

Thailand-Cambodia War: कहां पर है वो मंदिर जिसके लिए लड़ रहे थाईलैंड-कंबोडिया? मानचित्र पर समझिए

PM Modi Maldives Visit: भारत से मालदीव को क्या मिला, पीएम मोदी के दौरे से क्या बदलेगा?

26 Jul 2025

PM Modi Maldives Visit: पीएम मोदी मालदीव पहुंचे, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने किया स्वागत

25 Jul 2025

Russia Plane Crash: रूस में क्रैश हुआ यात्री विमान, सभी लोगों के मारे जाने की आशंका

24 Jul 2025

Bangladesh Plane Crash: विमान हादसे के बाद बांग्लादेश में गूंज रहीं दर्द की चीखें!

23 Jul 2025

Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में चीन निर्मित लड़ाकू विमान कैसे हुआ हादसे का शिकार?

22 Jul 2025

Brazil Highest Civilian Award: पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान,इन मुद्दों पर बनी बात!

09 Jul 2025

Donald Trump Vs Elon Musk: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच खुला टकराव

06 Jul 2025

PM Modi Brazil Visit: पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे, लोगों में गजब का उत्साह

06 Jul 2025

PM Modi Argentina Visit: पीएम मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

06 Jul 2025

PM Modi Trinidad and Tobago: पीएम मोदी को मिला त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान

05 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed