सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   International Affairs ›   Zohran Mamdani: Why did Zohran Mamdani take Nehru's name while attacking Donald?

Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोलते हुए नेहरू का क्यों लिया नाम?

वीडियो डेस्क अमर उजाला Published by: मृत्युंजय त्रिवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 08:35 PM IST
Zohran Mamdani: Why did Zohran Mamdani take Nehru's name while attacking Donald?

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक समाजवादी जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ममदानी ने अपने भाषण में भारत के पहले प्रधानमंत्री  पंडित जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ममदानी ने जीत के बाद नेहरू का जिक्र क्यों किया? चलिए समझते हैं…

दरअसल, ममदानी ने अपने विजय भाषण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के मशहूर भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ का जिक्र दिया। उन्होंने कहा-

‘एक क्षण आता है, जो इतिहास में दुर्लभ होता है, जब हम पुरातन से नई ओर कदम रखते हैं…’

ममदानी ने इस बात को दोहराते हुए कहा कि ‘आज रात हम पुरातन से नई ओर कदम रख चुके हैं।’ इसका मतलब उन्होंने पुराने राजनीतिक सिस्टम के अंत और एक नए युग की शुरुआत से लगाया।

नेहरू का संदर्भ और राजनीतिक संदेश

नेहरू का यह भाषण भारत की आज़ादी का प्रतीक बताया जाता था। ममदानी ने इसे न्यूयॉर्क में परिवर्तन के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया - यह बताने के लिए कि अब सत्ता की पुरानी राजनीति को लोग ठुकरा रहे हैं। दक्षिण एशियाई मूल के ममदानी ने अमेरिकी राजनीति में भारतीय विचार और प्रभाव का मजबूत प्रदर्शन किया है।

ट्रंप के लिए बड़ी हार

यह जीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भारी झटका मानी जा रही है। इसके तीन बड़े कारण हैं:

  1. न्यूयॉर्क ट्रंप का गढ़:
    ट्रंप हमेशा न्यूयॉर्क को अपना ‘पहला घर’ बताते रहे हैं। ममदानी ने कहा - ‘अगर कोई शहर ट्रंप को हराने का तरीका दिखा सकता है, तो वो है न्यूयॉर्क - वही शहर जिसने ट्रंप को जन्म दिया।’ ममदानी ने यहां रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा और पूर्व गवर्नर एंड्रू क्यूओमो को हराया, जिन्हें ट्रंप का समर्थन था।
     

  2. ट्रंप की धमकी और पलटवार:
    चुनाव से पहले ट्रंप ने ममदानी को ‘कम्युनिस्ट’ कहा था और न्यूयॉर्क को संघीय फंडिंग से वंचित करने की धमकी दी थी। बावजूद इसके, ममदानी ने जीत हासिल की - यह ट्रंप की नीति के खिलाफ एक जनादेश साबित हुआ।
     

  3. इमिग्रेशन नीति पर जनादेश:
    उगांडा में जन्मे भारतीय मूल के ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क ‘अप्रवासियों द्वारा बनाया गया और अब एक अप्रवासी द्वारा संचालित शहर’ है। यह ट्रंप की कठोर आव्रजन नीतियों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश था।
     

ट्रंप को सीधा जवाब

विजय भाषण में ममदानी ने कैमरे की ओर देखकर कहा -

‘डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है आप देख रहे हैं, मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं: वॉल्यूम बढ़ाएं।’

यह बयान ट्रंप की नीतियों और उनके रुझानों पर कटाक्ष था। जवाब में व्हाइट हाउस के एक्स हैंडल से लिखा - ‘ट्रंप आपका राष्ट्रपति है।’ इसके बाद उन्होंने Truth Social पर लिखा - ‘और अब यह शुरू होता है!’

डेमोक्रेट्स की बढ़त और आगे का असर

न्यूयॉर्क में ममदानी के अलावा डेमोक्रेट्स ने कई अन्य प्रमुख सीटों पर भी जीत दर्ज की। यह ट्रंप की दूसरी पारी के नौ महीने बाद पहला बड़ा चुनाव था और इससे डेमोक्रेटिक पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।

ममदानी की जीत अमेरिकी राजनीति में दक्षिण एशियाई और भारतीय विचारों के प्रभाव का प्रतीक है। नेहरू के उद्धरण के साथ यह जीत केवल न्यूयॉर्क की राजनीति में बदलाव नहीं, बल्कि ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के खिलाफ एक वैचारिक चुनौती भी है।
यह चुनाव अमेरिकी राजनीति के लिए एक नया अध्याय खोलता है जहां अप्रवासी, युवा और प्रगतिशील नेता अब निर्णायक भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Israel Attack On Gaza: इस्राइली सेना का गाजा पर भीषण हमला, नेतन्याहू के आदेश के बाद कार्रवाई

29 Oct 2025

Israel Hamas Ceasefire: हमास ने अब तक लौटाए सिर्फ आठ बंधकों के शव, इस्राइल ने दी चेतावनी

15 Oct 2025

Israel Hamas Ceasefire: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम, गाजा लौट रहे फलस्तीनी

12 Oct 2025

Afghanistan Pakistan Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच झड़प, पांच पाक सैनिकों की मौत

12 Oct 2025

Nobel Prize 2025: मारिया कोरिना मचाडो ने जीता नोबेल शांति पुरस्कार, कितनी पढ़ी-लिखी?

10 Oct 2025
विज्ञापन

Israel Hamas War: हमास और इस्राइल के बीच होगा युद्धविराम? ट्रंप ने खींचा शांति का खाका

06 Oct 2025

Israel Hamas War: ट्रंप ने हमास को दिया अल्टीमेटम, इस्राइल का धन्यवाद किया

05 Oct 2025
विज्ञापन

Modi-Trump Meeting: क्या मलेशिया में ट्रंप से मिलेंगे PM Modi, खत्म होगा टैरिफ विवाद? समझिए पूरा मामला

Trump YouTube Settlement Explained: यूट्यूब ट्रंप को क्यों दे रहा 204 करोड़ का हर्जाना? देखिए वीडियो

America VS China: अमेरिका के H-1B के वीजा पर चीन का K-Visa पड़ेगा भारी? भारतीयों के लिए बड़ा मौका!

Israel-Gaza Conflict: गाजा युद्ध पर ट्रंप की नई शांति योजना तैयार, अपना संयुक्त बयान भी जारी किया

30 Sep 2025

S Jaishankar UNGA Speech: एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की खोली पोल

28 Sep 2025

US Traffic Jam: न्यूयॉर्क में पुलिस ने रोकी फ्रांस के राष्ट्रपति की कार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिला दिया

24 Sep 2025

Indian Techie shot by USA Police: अमेरिका में भारतीय इंजीनियर निजामुद्दीन का क्यों हुआ एनकाउंटर?

US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, आखिर भारत पर क्या होगा इसका असर?

19 Sep 2025

Nepal Protest: नेपाल में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए अंतरिम पीएम सुशीला कार्की का बड़ा एलान

15 Sep 2025

Nepal Gen Z Protests: नेपाल में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात? अमर उजाला पर देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

13 Sep 2025

Israel on Pakistan in UNSC Meeting: इस्राइल ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, UNSC बैठक में दिखाया आईना

13 Sep 2025

Nepal Regime Change: Sushila Karki ने ली अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ | Oath Ceremony | Emergency

12 Sep 2025

Israel Hamas War: इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फलस्तीन को लेकर किया ये बड़ा एलान

12 Sep 2025

Protest in Nepal: प्रदर्शन के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में चार नाम | Nepal Gen-Z Protest | Nepal News

11 Sep 2025

Israel Strikes Qatar: इस्राइल ने कतर की राजधानी दोहा में की थी स्ट्राइक, मलबे में खोजे गए शव

10 Sep 2025

France Protest News: नेपाल के बाद फ्रांस में भी बवाल, प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच झड़प

10 Sep 2025

Trump-Modi Talk: अमेरिकी टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े नरम, पीएम मोदी से बातचीत को हुए तैयार

10 Sep 2025

Russia-Ukraine War: पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया, मॉस्को की जगह कीव क्यों बुलाया?

China Stops Pakistan Funding on CPEC!: चीन ने इसलिए रोकी पाकिस्तान की फंडिंग, ADB का क्या रोल?

Donald Trump On India-China: डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों शेयर की पीएम मोदी-शी जिनपिंग और पुतिन की तस्वीर?

05 Sep 2025

Putin and Kim Jong Un Meeting: चीन में पुतिन और किम जोंग उन की मीटिंग के बाद क्यों किया गया ये काम?

Afghanistan Earthquake Breaking: अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता

02 Sep 2025

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 1400 के पार

02 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed