श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए बम धमाकों की जांच में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों में देश के करोड़पति मसाला व्यापारी मोहम्मद यूसुफ इब्राहिम के दो बेटे भी शामिल थे। बता दें अब तक मृतकों की संख्या 359 हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
इस करोड़पति व्यापारी के दोनों बेटे इलहाम इब्राहिम और इंसाफ ने कोलंबो में शांगरी-ला और सिनामॉन ग्रांड होटल में नाश्ते के लिए कतार में लगे मेहमानों के सामने खुद को उड़ा लिया था।
रिपोर्ट के अनुसार ये लोग खुद का पारिवारिक सेल चलाते थे और इनकी उम्र 25-30 साल के बीच थी। इसके साथ ही ये दोनों इस्लामिल संगठन नेशनल तौहीद जमात के सदस्य थे। जिसे श्रीलंका सरकार हमलों में शामिल बता रही है।
अभी तक करीब 58 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के खुद को होटल में उड़ाने के बाद पुलिस ने जांच की। तो पता चला कि एक भाई ने गलत जानकारी मुहैया कराई थी, जबकि दूसरे ने सही। जिसके बाद पुलिस कोलंबो स्थित इनके घर तक पहुंची।
छापे में पत्नी ने खुद को उड़ाया
पुलिस का कहना है कि जब पुलिस ने उनके घर छापा मारा तो इलहाम इब्राहिम की पत्नी फातिमा वहां मौजूद थी। लेकिन पुलिस की जानकारी मिलने के बाद उसने खुद को उड़ा लिया। इससे उसके दो बच्चे भी मारे गए।
एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में पुलिस के तीन कमांडो की भी मौत हो गई है। इस परिवार का बम धमाकों में बड़ा हाथ माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बहुत से इसी परिवार के हैं।
परिवार चला रहा था 'आतंकी सेल'
जांच अधिकारी ने बताया कि यह एक अकेले परिवार द्वारा चलाया जा रहा आतंकी सेल था। इनके पास पैसे की भी कोई कमी नहीं थी। इन्होंने ना केवल इस सेल का संचालन किया बल्कि अपने परिवार के कई लोगों को भी प्रभावित किया।
पुलिस का कहना है कि इस परिवार ने अपने करीबी परिजनों को ये बता दिया था कि ये क्या करने जा रहे हैं। अभी ये भी लग रहा है कि ये लोग विदेश आतंकी समूह से प्ररित थे।
अब जांच की जा रही है कि इस परिवार के लोग क्या विदेशी आतंकी समूह से प्रेरित थे। और कैसे एक धनी परिवार इस तरह के काम में लिप्त हुआ। हालांकि इन हमलों की जिम्मेदारी मंगलवार को वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी।