{"_id":"61a7173145591a7a382b8c9f","slug":"7-seater-maruti-suzuki-eeco-gets-costlier-due-to-passenger-airbag","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Eeco Price Hike: देश की सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ी के इतने बढ़े दाम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Eeco Price Hike: देश की सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ी के इतने बढ़े दाम
Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
सार
मारुति ईको कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल है। हाल ही में कंपनी ने आंकड़े जारी किए थे और अभी तक ईको की सात लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। ईको को 10 साल पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे 2010 में उतारा था, लॉन्च होने के दो साल के भीतर कंपनी ने इसकी दो लाख यूनिट्स बेची थीं...
विज्ञापन
Maruti Suzuki eeco
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी सबसे पॉपुलर और सबसे सस्ती 7-सीटर मिनी एमपीवी वैन Maruti Eeco की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने ये बढ़ोतरी सभी नॉन कार्गो वैरिएंट्स में की गई है। कंपनी का कहना है कि ये दाम इसलिए बढ़ाए गए हैं क्योंकि तीन पंक्ति वाली ईको में पैसेंजर एयरबैग्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने पैसेंजर एयरबैग्स लगाने के बाद इसकी कीमतों में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। मारुति ने एक बयान जारी करके कहा है कि नई कीमतें 30 नवंबर से लागू हो गई हैं। जिसके बाद मारुति ईको की एक्स-शोरूम कीमत 4.3 लाख रुपये हो गई है। मारुति ने अपने बयान में कहा कि ईको में पैसेंजर एयरबैग्स लगाए गए हैं, जिसके बाद नॉन कार्गो वैरिएंट्स की कीमतें 8,000 रुपये बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
मारुति ईको कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल है। हाल ही में कंपनी ने आंकड़े जारी किए थे और अभी तक ईको की सात लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। ईको को 10 साल पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे 2010 में उतारा था, लॉन्च होने के दो साल के भीतर कंपनी ने इसकी दो लाख यूनिट्स बेची थीं। वहीं मारुति की ओमनी वैन बंद होने के बाद इसकी बिक्री में जबरदस्त उछाल आया था।
विज्ञापन
मारुति ईको वैन के तीन कार्गो वैरिएंट, चार पैसेंजर और एक एंबुलेंस वैरिएंट आते हैं। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.29 लाख रुपये है। सरकार ने इस साल मार्च में सभी गाड़ियों में एयरबैग्स देना अनिवार्य करने का आदेश दिया था और अप्रैल से इसे मौजूदा मॉडल्स में लागू करने की बात कही थी। कंपनी को इस साल अगस्त तक इस नियम का लागू करने की डेडलाइन दी थी। वहीं सरकार ने सुरक्षा को ध्यान रखते हुए भविष्य में सभी गाड़ियों में 6-एयरबैग्स अनिवार्य तौर पर लगाने की बात रही है।