पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp vehicles sales grew 5.29 percent year-on-year in December

Hero के वाहनों की दिसंबर महीने में हुई धुआंधार बिक्री, टूटा पिछले साल का रिकार्ड

Sat, 02 Jan 2021 03:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp vehicles sales grew 5.29 percent year-on-year in December
सांकेतिक - फोटो : Social Media
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के लिए साल 2020 का आखिरी महीना काफी शानदार रहा। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी, हीरो ने दिसंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 4,25,033 वाहनों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर दिसंबर 2019 से की जाए, तो इस महीने कंपनी ने कुल 4,12,009 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में हीरो के 3.6 फीसदी ज्यादा वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। 
विज्ञापन



हीरो ने दिसंबर 2020 में कुल 4,47,335 वाहनों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर दिसंबर 2019 से की जाए, तो इस महीने कंपनी ने कुल 4,24,845 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान हीरो के 5.29 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। 
निर्यात की बात करें तो दिसंबर 2020 में हीरो ने अपने कुल 22,032 वाहनों का एक्सपोर्ट किया। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 12,836 यूनिट्स का नियार्त किया था। दिसंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में कंपनी ने 71.64 फीसदी ज्यादा निर्यात किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो ने दिसंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 4,15,099 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर दिसंबर 2019 से की जाए, तो इस महीने कंपनी ने कुल 4,03,625 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान हीरो के 2.84 फीसदी ज्यादा मोटरसाइकिलों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। 

हीरो ने दिसंबर 2020 में कुल 32,236 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 21,220 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान हीरो के स्कूटरों की बिक्री में 51.91 फीसदी बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन

इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 575,957 वाहनों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर नवंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 505,994 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में हीरो के 14 फीसदी ज्यादा वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed