पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Motor two wheeler registered 20 percent year on year sales growth in December 2020

TVS Motor ने भारतीय बाजार में मचाया तहलका, दिसंबर महीने में 20% ज्यादा हुई दोपहिया वाहनों की बिक्री

Sun, 03 Jan 2021 10:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 03 Jan 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
TVS Motor two wheeler registered 20 percent year on year sales growth in December 2020
सांकेतिक - फोटो : TVS

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने दिसंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। दिसंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 2,72,084 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी तुलना अगर दिसंबर 2019 से की जाए, तो दिसंबर 2029 में कंपनी ने कुल 2,31,571 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी नवंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री में 17.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा है कि दिसंबर 2020 में उसके दोपहिया वाहनों के कुल 2,58,239 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 2,15,619 यूनिट्स की बिक्री की थी। दिसंबर 2019 की तुलना में कंपनी के 20 फीसदी ज्यादा दोपहिया वाहन बिके हैं।

विज्ञापन

घरेलू बाजार की बात करें तो दिसंबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों के कुल 176,912 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 157,244 यूनिट्स की बिक्री की थी। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में भारतीय बाजार में टीवीएस के दोपहिया वाहनों की मांग 13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। 

मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो दिसंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 1,19,051 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 93,697 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी दिसंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में टीवीएस के मोटरसाइकिलों की बिक्री 27 फीसदी बढ़ी है। स्कूटर सेगमेंट की बात करें, तो  दिसंबर 2020 में टीवीएस के कुल 77,705 स्कूटरों की बिक्री हुई। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी के कुल 74,716 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। 
 

एक्सपोर्ट की बात करें तो दिसंबर 2020 में कंपनी का निर्यात 28 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 94,269 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने 73,512 वाहनों का निर्यात किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed