सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   All Government Schools to Run in Two Shifts Now, Major Decision by District Magistrate

Madhubani News: सभी सरकारी स्कूलों में अब दो शिफ्ट में होगी पढ़ाई, डीएम का बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मधुबनी जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 27 अप्रैल 2026 से दो शिफ्ट में पढ़ाई शुरू होगी। डीएम आनंद शर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

All Government Schools to Run in Two Shifts Now, Major Decision by District Magistrate
जिलाधिकारी आनंद शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और बढ़ती छात्र संख्या के बीच संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए मधुबनी जिले में एक अहम निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी मध्य विद्यालयों एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब दो पाली (शिफ्ट) में पढ़ाई कराई जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
Trending Videos


छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने के लिए लागू होगी दो पाली व्यवस्था
जिलाधिकारी ने बताया कि कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण कक्षाओं में भीड़ बढ़ रही थी, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए दो शिफ्ट प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रत्येक छात्र को पर्याप्त समय और संसाधन मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई समय-सारणी के अनुसार चलेगी पढ़ाई
  • प्रथम पाली (कक्षा 1 से 8): सुबह 06:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • द्वितीय पाली (कक्षा 9 से 12): दोपहर 12:00 बजे से 05:00 बजे तक
  • 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच: विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दूसरी पाली के संचालन में कोई बाधा न आए।
अभिभावकों और शिक्षकों को दी जाएगी जानकारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी विद्यालय प्रधानों के साथ बैठक कर इस व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेंगे। वहीं, 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित कर नई व्यवस्था की जानकारी साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, सरकार ने दो-दो लाख मुआवजे का किया ऐलान

27 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था
25 अप्रैल 2026 को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी और 27 अप्रैल 2026 से सभी चिन्हित विद्यालयों में दो पाली प्रणाली लागू कर दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रधानाध्यापक और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed