Bihar Crime: जिससे था प्यार, उसी ने रेत दिया गला! 12 घंटे में खुला बिल्डर की हत्या का राज
भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय में बिल्डर का खून से लथपथ शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जिस कार्यालय में देर रात तक मुलाकात और बातचीत का दौर चल रहा था, कुछ ही देर बाद वहीं खून से लथपथ बिल्डर का शव मिला। इस हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। अब पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध, शारीरिक संबंध के बाद हुआ विवाद और उसी के बाद की गई निर्मम वारदात की कहानी सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सीमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।
ऑफिस में मिला था बिल्डर का खून से लथपथ शव
जानकारी के अनुसार, तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कार्यालय के अंदर खून से लथपथ हालत में उनका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि बजरंग कुमार का पिरपैंती निवासी सीमा कुमारी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाली रात भी सीमा कुमारी बिल्डर के कार्यालय में मौजूद थी।
शारीरिक संबंध के बाद हुआ विवाद
पुलिस पूछताछ में सीमा कुमारी ने बताया कि घटना वाली रात दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद बजरंग कुमार नशे की हालत में कार्यालय में ही सो गए। पुलिस के मुताबिक, बजरंग कुमार के सो जाने के बाद सीमा कुमारी ने कार्यालय में रखा धारदार दबिया उठाया और उनके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही बजरंग कुमार की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
हत्या के बाद फरार हुई आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद सीमा कुमारी मौके से फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार दबिया और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस कर रही आगे की पूछताछ
पुलिस फिलहाल सीमा कुमारी से मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।