पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Builder's Body Found in Locked Office Opposite Tilkamanjhi Police Station

Bihar News: थाने के सामने बंद ऑफिस में बिल्डर का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से था लापता

Thu, 02 Jul 2026 01:10 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

भागलपुर के तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित एक बंद कार्यालय से दो दिनों से लापता बिल्डर और जमीन कारोबारी बजरंग कुमार का शव बरामद हुआ। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार्यालय का ताला खुलवाया, जहां शव मिला।

विज्ञापन
Bihar news-Builder's Body Found in Locked Office Opposite Tilkamanjhi Police Station
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित एक बंद कार्यालय से दो दिनों से लापता जमीन कारोबारी और बिल्डर बजरंग कुमार का शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दो दिन से लापता थे बिल्डर

जानकारी के अनुसार, बजरंग कुमार का कार्यालय तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में शाह मार्केट के पास एक जमीन खरीदी थी, जहां नए भवन के निर्माण की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दो दिन पहले वह अचानक लापता हो गए। उनके परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

परिजन लगातार पुलिस से लगा रहे थे गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर के लापता होने के बाद परिवार के सदस्य लगातार तिलकामांझी थाना पहुंचकर पुलिस से उन्हें खोजने की गुहार लगा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिनों से कार्यालय बंद है, लेकिन अंदर का पंखा लगातार चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पति कार्यालय के अंदर हो सकते हैं और कार्यालय का ताला खुलवाने की मांग की।

कार्यालय का ताला खुलते ही मिला शव

परिजनों की सूचना के बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने बंद कार्यालय का ताला खुलवाया। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, वहां बजरंग कुमार का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम

मृतक बजरंग कुमार भागलपुर के आनंदगढ़ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

15 वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि बजरंग कुमार ने करीब 15 वर्ष पहले एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed