फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Corona Returns to bihar Elderly Patient Tests Positive Undergoing Treatment in ICU

Bihar: बिहार में फिर कोरोना की दस्तक! बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अलर्ट जारी, ICU में भर्ती

Mon, 20 Jul 2026 04:05 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

Bihar News: भागलपुर में एक बुजुर्ग मरीज की निजी लैब की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
Corona Returns to bihar Elderly Patient Tests Positive Undergoing Treatment in ICU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

भागलपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे एक बुजुर्ग मरीज की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज कर रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


लगातार खांसी-बुखार के बाद हुई कोविड की पुष्टि
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मरीज पिछले सात दिनों से लगातार खांसी, जुकाम और तेज बुखार से पीड़ित थे। शुरुआत में उनका इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने कोविड संक्रमण की आशंका को देखते हुए आरटी-पीसीआर जांच कराई। निजी लैब से आई रिपोर्ट में मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद बिना देर किए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरकारी जांच से होगी आधिकारिक पुष्टि
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज की कोविड रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव आई है। सरकारी स्तर पर भी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की घबराहट फैलाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और मरीज का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताई तबीयत बिगड़ने की पूरी कहानी
वहीं, मरीज के परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें लगातार खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन जब कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई तो डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की अहम सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि मौसम में बदलाव के बीच यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो लापरवाही न बरतें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और आवश्यकता होने पर कोविड जांच अवश्य कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और संक्रमण के लक्षण होने पर मास्क का उपयोग करें।


यह भी पढ़ें: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी, अफवाहों से बचने की अपील
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। सरकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed