फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Tragic Road Accident in Sultanganj: Woman Killed, Husband Critically Injured After Speeding

Bihar Accident: सुल्तानगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत; पति गंभीर

Sun, 19 Jul 2026 04:03 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 04:03 PM IST
सार

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोशनी कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
Bihar news-Tragic Road Accident in Sultanganj: Woman Killed, Husband Critically Injured After Speeding
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


मृतका की पहचान मुंगेर जिले के मिर्जापुर निवासी रोशनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशनी अपने पति के साथ बाइक से असरगंज से मिर्जापुर लौट रही थीं। इसी दौरान शिवनंदनपुर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोशनी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें:  आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर बांस लगाकर कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed