फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-jansuraj-party-files-complaint-with-EC-alleging-police-harassment-against-workers-manoj-bharti-statement

Bihar: जन सुराज का चुनाव आयोग से शिकायत पत्र, मनोज भारती बोले- पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही

Wed, 22 Jul 2026 05:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Jul 2026 05:00 PM IST
सार

Bihar: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात में पार्टी ने पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को परेशान करने, आचार संहिता उल्लंघन, बांकीपुर में मतदाताओं व व्यवसायियों को डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
bihar-jansuraj-party-files-complaint-with-EC-alleging-police-harassment-against-workers-manoj-bharti-statement
जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

मनोज भारती ने कहा कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को कुछ सबूत भी दिए हैं। उनका आरोप है कि पटना समेत बिहार के कई जिलों में पुलिस बिना किसी एफआईआर और ठोस कारण के जन सुराज के कार्यकर्ताओं के घर पहुंच रही है और उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक कार्यकर्ता को जन सुराज की सभा से लौटने के बाद देर रात पुलिस ने परेशान किया। वहीं 21 जुलाई को अफरोज अहमद और तौसिफ को बिना कारण थाने में बैठाकर रखा गया। इसके अलावा बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रदेश सचिव रवि नारायण के घर देर रात पुलिस पहुंची। सिवान में पार्टी नेता शाहनवाज आलम के घर भी कई पुलिस वाहन पहुंचे और उनसे पूछताछ की गई। पार्टी ने इन सभी मामलों की जांच कराने और प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज

मनोज भारती ने यह भी आरोप लगाया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कई सांसद, मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचकर मतदाताओं को प्रभावित करने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसकी भी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बांकीपुर के कुछ व्यवसायियों को आईटी और जीएसटी की कार्रवाई का डर दिखाकर दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इन सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस दौरान एमएलसी अफाक अहमद, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, सिद्धनाथ राय और ललन यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed