सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals stabs youth with knife attempt to kill Patna Bihar police bihar news

Bihar : बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदकर किया घायल, पुलिस बता रही प्रेम प्रसंग का है मामला

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 23 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बीच सड़क पर दो बदमाशों ने अचानक युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला करने लगे। देखते ही देखते युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुए इस हमले से घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

Criminals stabs youth with knife attempt to kill Patna Bihar police bihar news
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना में बध्माशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान सालिमपुर अहरा गली नंबर-3 निवासी अमन कुमार के रूप में की गई है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा की है। पुलिस आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar BJP: बिहार में भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण महाभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अमन मंदिर के पास था। तभी दो बदमाश आए और अचानक अमन पर चाकू से हमला करने लगे। चाकू लगते ही अमन वहां से भागने लगा, लेकिन दोनों बदमाशों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और फिर उसे खींचकर ले जाने लगे। अचानक हुए हमले और दोनों बदमाशों के द्वारा बीच सड़क पर तमाशा करते देखकर आसपास के लोग अमन की तरफ बढ़ने लगे जिसे देखकर बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायल अमन को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विजय चौधरी ने बताया- नीतीश कुमार ने भाजपा का CM क्यों बनाया; बोले- सम्राट चौधरी उन्हीं की पसंद से बने

घटना के संबंध में टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि पीरबहोर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को दो बदमाशों ने चाकू मार कर घायल कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना के साथ-साथ कदमकुआं थाना की टीम और टाउन डीएसपी राजेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।। घटनास्थल पर पहुंचते भी पुलिस ने सबसे पहले स्थानीय लोगों से पूछताछ की और फिर आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने लगी। फिर पुलिस पीएमसीएच पहुंचकर घायल अमन का बयान लिया। अमन ने दो लड़कों को आरोपित किया है जिसे ओपुलिस अब नामजद अभियुक्त बनाएगी। घटना के कारण पूछने पर पुलिस ने जांच करने की बात कही है, लेकिन इशारों ही इशारों में यह भी बताया कि मामला किसी लड़की से बातचीत करने का भी है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed