फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Businessman Crushed to Death by Oil Tanker on NH-28; Family Devastated

Bihar: घर लौट रहे कारोबारी को तेल टैंकर ने रौंदा: एनएच-28 पर भीषण सड़क हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Jul 2026 03:19 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 पर तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गया। मंगलवार देर रात घर लौट रहे एक पशु कारोबारी की तेल टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar Businessman Crushed to Death by Oil Tanker on NH-28; Family Devastated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 पर मंगलवार देर रात बाइक सवार एक युवक की तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घर लौट रहे युवक के साथ यह हादसा उस समय हुआ, जब पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेल टैंकर ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड संख्या-3 निवासी 38 वर्षीय मो. जुनेद कुरैशी के रूप में हुई है। वह पशु खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े बताए जाते हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


चिकनौटा से लौट रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा
मृतक मो. जुनेद कुरैशी के बारे में बताया जाता है कि वे पशु खरीद-बिक्री का कारोबार करते थे। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे वह मोरवा के चिकनौटा क्षेत्र से कारोबार से संबंधित कार्य पूरा कर अपनी बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, बंगरा थाना क्षेत्र से आगे पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर पीछे से तेज रफ्तार में आए एक तेल टैंकर ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जुनेद सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही बंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए।

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही जुनेद का शव पैतृक घर रहीमाबाद पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए जुटे रहे।

टैंकर जब्त, चालक की तलाश तेज
सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने हादसे में शामिल तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

एनएच-28 पर लगातार बढ़ रहे हादसे
समस्तीपुर से गुजरने वाले एनएच-28 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से आए दिन लोगों की जान जा रही है।


ये भी पढ़ें-  Bihar : पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्ती से यातायात नियमों का पालन कराने और नियमित निगरानी की मांग की है। पुलिस ने भी वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और ओवरटेक करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed