फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   woman-makes-instagram-reel-inside-police-station-while-filing-complaint-against-husband-viral-video

Bihar: पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची युवती ने बनाई रील, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jul 2026 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Jul 2026 04:36 PM IST
सार

Bihar Viral Video: समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाने में पति पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती ने थाना परिसर में भोजपुरी डायलॉग पर रील बना ली। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
woman-makes-instagram-reel-inside-police-station-while-filing-complaint-against-husband-viral-video
वायरल वीडिया का फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना परिसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पति पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक युवती थाना परिसर में भोजपुरी डायलॉग पर रील बनाती नजर आ रही है। शिकायत के साथ वायरल वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी सगुन राय की पुत्री अनुजा कुमारी ने प्रेम प्रसंग के बाद घर छोड़कर शादी की थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। बुधवार को युवती पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने विद्यापतिनगर थाने पहुंची थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवेदन देने के बाद युवती ने थाना परिसर के अलग-अलग हिस्सों में मोबाइल कैमरे से वर्टिकल वीडियो (रील) बनाई। वायरल वीडियो में वह भोजपुरी डायलॉग "छोड़ के कइले ट्राई, तोर पिटाई करा देब थाना में..." पर लिप-सिंक करती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मामले के बीच रील बनाने पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव लोगों के व्यवहार में साफ दिखाई दे रहा है। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि से पुलिस के कामकाज या कानून-व्यवस्था में बाधा नहीं आती है तो केवल वीडियो बनाना अपने आप में अपराध नहीं माना जा सकता।

पढ़ें: पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज


इस बीच पुलिस ने युवती की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि युवती की ओर से पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी भी अधिकारियों को है। यदि वीडियो से जुड़ा कोई कानूनी या प्रशासनिक पहलू सामने आता है तो उसका भी परीक्षण किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता घरेलू हिंसा की शिकायत की जांच है, जबकि थाना परिसर में बनाई गई रील का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार साझा किया जा रहा है। शिकायत और वायरल वीडियो दोनों ही समस्तीपुर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed