सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BDO cut down expensive government trees to make beds and sofas in Darbhanga Bihar

Bihar: सरकारी महंगे पेड़ों को कटवाकर BDO ने बनवाया पलंग और सोफा, जिम्मेदार बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा के केवटी प्रखंड में तैनात प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान पर  ब्लॉक परिसर के पुराने और महंगे पेड़ काटकर निजी उपयोग के लिए पलंग-सोफा बनवाने का आरोप लगा है। 

BDO cut down expensive government trees to make beds and sofas in Darbhanga Bihar
प्रखंड परिसर में कटा हुआ पेड़ का अवशेष
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड में तैनात प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान पर आरोप लगा है कि उन्होंने ब्लॉक परिसर से पुराने और महंगे पेड़ काटकर अपने निजी उपयोग के लिए पलंग-सोफा बनवाया। यह मामला भारतीय वन अधिनियम, 1927 और वन संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत सरकारी परिसर में लगे पेड़ों की अवैध कटाई का दंडनीय अपराध है। वन विभाग के अधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

 बीडीओ पर लगा पेड़ों को काटने का आरोप
जानकारी के अनुसार, प्रखंड परिसर में कई पुराने और ऊंची कीमत वाले पेड़ लगे हुए थे, जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। इन महंगे और पुराने पेड़ों की कटाई को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल अंसारी ने उच्च जिला पदाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने बीडीओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने लकड़ियों का निजी उपयोग कर पलंग-सोफा बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले- रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर मिथिला वन प्रमंडल के वन प्रमंडल अधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और सभी की निगाहें वन विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

14-15 पेड़ काटने का आरोप
शिकायतकर्ता इकबाल अंसारी ने आरोप लगाया कि करीब 50 वर्ष पुराने कीमती पेड़ समेत 14-15 पेड़ बिना किसी कागजी प्रक्रिया के काटकर गायब कर दिए गए। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े साक्ष्य प्रशासन को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी संपत्ति के संरक्षक माने जाने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पद का दुरुपयोग करते हुए लकड़ी को निजी उपयोग में लिया और पलंग-सोफा बनवाया।


ये भी पढ़ें: नीट छात्रा के घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, परिवार को मिल रही धमकियों के बाद पुलिस सतर्क

BDO ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान में पेड़ गिर गया था और टहनियों से घिरा हुआ था, इसलिए सुरक्षा कारणों से उसे हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed