फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Schoolgirl Shot Dead on Way to School in samastipur Police Investigating

Bihar: स्कूल जा रही छात्रा की बीच रास्ते गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग या सुनियोजित साजिश?; जांच जारी

Mon, 20 Jul 2026 11:29 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 11:29 AM IST
सार

समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा सोमन कुमारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार उसे तीन गोलियां लगीं। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

विज्ञापन
Bihar Schoolgirl Shot Dead on Way to School in samastipur Police Investigating
मामले की जांच शुरू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत वैनी थाना क्षेत्र में सोमवार अल सुबह एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय छात्रा स्कूल जा रही थी। बदमाशों ने उसे रास्ते में निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। स्थानीय लोगों का दावा है कि छात्रा को तीन गोलियां लगीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्कूल जाते समय बदमाशों ने बनाया निशाना
यह घटना वैनी थाना क्षेत्र के केजिया मलंग स्थान के पास हुई। मृतका की पहचान केजिया गांव वार्ड-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोमन कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उस पर नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज से दहला इलाका
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गोली लगने की चर्चा
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि छात्रा को तीन गोलियां लगीं। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने और मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

सभी पहलुओं की जांच की जा रही
घटना के बाद इलाके में हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे पहले से रची गई साजिश बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के इस शुरुआती चरण में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar Vidhan Sabha: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में क्या हो रहा, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?


एसपी बोले- जल्द होगी आरोपियों की पहचान
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े छात्रा की हत्या की इस वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं और हर संभावित कड़ी को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed