फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur-suman-murder-case-wife-arrested-over-alleged-conspiracy-with-lover

Bihar: 'प्रेम, साजिश और कत्ल', प्यार की राह में रोड़ा बना पति; पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

Sun, 19 Jul 2026 10:10 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 10:10 AM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर के उजियारपुर में हुए सुमन हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि कथित प्रेम संबंध के कारण पति की हत्या की साजिश रची गई थी। मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्नी की कथित संलिप्तता सामने आई है।
 

विज्ञापन
samastipur-suman-murder-case-wife-arrested-over-alleged-conspiracy-with-lover
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सुमन कुमार हत्याकांड में पुलिस ने जांच के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई की है। हत्या की इस सनसनीखेज घटना में मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मिले तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से हत्या की साजिश में उसकी संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन


यह मामला 4 जून को उस समय सुर्खियों में आया था, जब छतवारी गांव निवासी 23 वर्षीय सुमन कुमार का शव बेलारी उच्च विद्यालय के समीप एक परवल के खेत से बरामद हुआ था। गले में कपड़ा बंधा होने के कारण शुरू से ही हत्या की आशंका जताई गई थी। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


परवल के खेत में मिला था युवक का शव
करीब डेढ़ महीने पहले उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी उच्च विद्यालय के समीप परवल के खेत से छतवारी गांव निवासी 23 वर्षीय सुमन कुमार का शव बरामद हुआ था। गले में कपड़ा बंधा होने के कारण शुरू से ही हत्या की आशंका जताई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल गठित कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के शक ने जांच को दी नई दिशा
घटना के बाद मृतक की मां रंजन देवी ने पुलिस को दिए प्राथमिकी आवेदन में अपनी बहू प्रियंका कुमारी और उसके कथित प्रेमी अमन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि घटना वाले दिन अमन कुमार और उसका साथी सुमन को घर से बुलाकर ले गए और हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया। यहीं से पुलिस की जांच प्रेम संबंध और हत्या की साजिश की दिशा में आगे बढ़ी।

प्रेम संबंध में बाधा बना पति, रची गई हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका का गांव के ही एक युवक से कथित प्रेम संबंध था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अब मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन से खुली साजिश की परतें
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आरोपितों की मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की। इन साक्ष्यों के आधार पर पहले अमन कुमार और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के बाद मृतक की पत्नी की कथित संलिप्तता भी सामने आई।


यह भी पढ़ें: आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक

'जल्द दाखिल होगा आरोप पत्र'
दलसिंहसराय के वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। सभी प्रमुख आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed