फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   school girl kidnapped hotel harassment case samastipur fir after three days

Bihar: छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म! तीन दिन तक पंचायत में दबा रहा मामला, फिर दर्ज हुई FIR

Sun, 19 Jul 2026 09:31 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 09:31 AM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण और कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल जाते समय रास्ते में अगवा कर उसे होटल ले जाया गया और घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
school girl kidnapped hotel harassment case samastipur fir after three days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि गत 14 जुलाई को छात्रा घर से स्कूल जा रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार कुछ मनचलों ने सुनसान रास्ते से उसे अगवा कर एक होटल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब दो घंटे बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश की गई, जिसके चलते तीन दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


स्कूल जाते समय छात्रा को अगवा करने का आरोप
परिजनों के अनुसार, छात्रा 14 जुलाई की सुबह स्कूल जा रही थी। आरोप है कि सुनसान जगह पर दो बाइक सवार मनचलों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद उसे एक होटल ले जाकर कथित सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी उसे उसी स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताई पूरी आपबीती
परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद छात्रा ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार सदमे में था, लेकिन मामला तत्काल पुलिस तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत और समझौते के दबाव में तीन दिन तक थाने नहीं पहुंचा मामला
परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष और कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोग पंचायत के जरिए समझौते का दबाव बनाते रहे। लोक-लाज और सामाजिक दबाव के कारण परिवार तत्काल पुलिस के पास नहीं जा सका। तीन दिन बाद शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

दो नामजद समेत पांच आरोपियों पर केस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर उजियारपुर थाना पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और अन्य कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


यह भी पढ़ें: आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक

'निष्पक्ष जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई'
दलसिंहसराय के वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य प्रमाणों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed