{"_id":"64083962f87fbc839c0dc323","slug":"bihar-news-army-cannon-shell-fell-on-gaya-s-gularvet-village-3-dead-3-in-critical-condition-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : गया के गूलरवेद गांव पर गिरा तोप का गोला, दंपती समेत 3 के चीथड़े उड़े; 3 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : गया के गूलरवेद गांव पर गिरा तोप का गोला, दंपती समेत 3 के चीथड़े उड़े; 3 की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: गया के गूलरवेद गांव में तोप का गोला गिर गया है। इसमें परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद गांव में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार
गया के गूलर वेद गांव में तोप का गोला गिर गया है। इसमें परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। बुधवार सुबह सभी लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक सेना के अभ्यास क्षेत्र की ओर से तोप का गोला गांव में गिरा। धमाका होते ही समेत तीन लोगों के चिथड़े उड़ गए। वही अन्य 3 लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मरने वालों की पहचान गूलरवेद गांव निवासी गोविंदा मांझी उसकी पत्नी कंचन देवी और सूरज कुमार के रूप में हुई। वहीं घायलो ंमें गीता, राशो देवी और पिंटू मांझी शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सांसद बोले- रक्षा मंत्रालय से बात करेंगे
गया SSP के निर्देश पर सिटी एसपी, शेरघाटी के एसडीओ, एसडीपीओ समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचे। अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। इधर, मामले पर सासंद विजय मांझी ने कहा कि यह जो घटना घटी है काफी दुखद घटना है। सेना के ट्रेनिंग सेंटर से बाहर जाकर गोला गिरा है। इससे लोग हताहत हुए हैं। अपूरनीय क्षति हुई है। इससे पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। यह ज्यादा बड़ी घटना है। इस मामले पर हमलोग रक्षा मंत्रालय में इसके लिए बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोप का गिरने के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
मरने वाले के परिजन मंजू देवी ने बताया कि हमलोग आंगन में बैठकर पूआ-पकवान बना रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। ऐसा लगा कि कान सुन्न हो गए। आंख खुली तो देखा का घर का गेट ध्वस्ट हो गया था। घर में दरारें आ चुकी थी। बाहर जाकर देखा तो 3 लाशें पड़ी थी। वहीं 3 लोग घायल पड़े थे। सब कुछ तबाह हो गया था। होली की खुशियां मातम में बदल गई।
सेना के जवान कैंप में प्रैक्टिस कर रहे थे
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सवा 8 बजे सेना के जवान कैंप में प्रैक्टिस कर रहे थे। अचानक एक तोप का गोला उनके गांव में गिरा गया। इसकी चपेट में परिवार के 6 लोग आ गए। इसमें पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिला और एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
एक किलोमीटर दूर सेना का फायरिंग रेंज
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र के उमेर पंचायत के गूलरवेद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सेना का फायरिंग रेंज है। यहां सेना के जवान अभ्यास करते हैं। होली के दिन ग्रामीण होली खेल रहे थे। इसी दौरान तोप का गोला उन पर गिर गया। अचानक पूरा परिवार इसकी चपेट में आ गया। सिटी एसपी अशोक कुमार ने कहा कि इसकी एक समेकित जांच होगी। गोला यहां कैसे आया, इसकी एनओसी थी या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। इस तरह घटना आगे न हो इसके लिए सेना से बात की जा रही है।