Bihar: कलह ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, दो साल की शादी का दर्दनाक अंत; बेटे के सिर से उठा मां का साया
गयाजी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता लीला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के घर छोड़कर चले जाने से मामला रहस्यमय बन गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गयाजी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंजनियाटांड़ गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद के बीच 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद जहां एक मासूम दो वर्षीय बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया, वहीं ससुराल पक्ष के लोगों के घर छोड़कर चले जाने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
दो साल पहले बसा था परिवार
मृतका की पहचान अंजनियाटांड़ निवासी पंकज विश्वकर्मा की पत्नी लीला देवी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लीला देवी का मायका औरंगाबाद जिले के रफीगंज क्षेत्र में है। करीब दो वर्ष पूर्व उनकी शादी पंकज विश्वकर्मा से हुई थी। विवाह के बाद दोनों का एक पुत्र भी हुआ, जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार सुबह अचानक लीला देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया।
गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर पर मौजूद नहीं हैं। घर बंद होने और परिजनों के नहीं मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपती के बीच पारिवारिक कारणों को लेकर समय-समय पर विवाद होता रहता था। अब पुलिस इन पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।