फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gopalganj missing youth dead body balui river murder ase chintu kumar yadav

Bihar: दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, गला रेतकर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Aug 2026 04:48 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 04:48 PM IST
सार

Bihar News: गोपालगंज में दो दिनों से लापता 30 वर्षीय युवक का शव बलुही नदी पुल के पास मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने चाकू से गला रेतकर हत्या करने और शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

विज्ञापन
gopalganj missing youth dead body balui river murder ase chintu kumar yadav
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में पिछले दो दिनों से लापता एक युवक का शव बलुही नदी पुल के पास मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना मांझा थाना क्षेत्र के बलुही गांव के पास की है। मृतक की पहचान भैसहीं गांव निवासी बद्री यादव के 30 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


48 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, फिर नदी से मिला शव
परिजनों के अनुसार, चिंटू पिछले दो दिनों से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच ग्रामीणों ने युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई। इसके बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर लगाया। करीब 48 घंटे तक चले सघन सर्च अभियान के बाद बलुही नदी पुल के पास से चिंटू का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


गले पर गहरे कट के निशान, चेहरे पर भी चोट
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के गले के पास गहरे कट और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को नदी में बहा दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली और सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्निकल सेल और FSL टीम भी जांच में जुटी
मामले की वैज्ञानिक और बारीकी से जांच के लिए टेक्निकल सेल और एफएसएल की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक चिंटू कुमार यादव पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इसलिए पुलिस इस घटना को पुरानी रंजिश या किसी धंधे में आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर भी देख रही है।


यह भी पढ़ें: पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

परिजनों ने स्थानीय लोगों पर जताया शक
उधर, परिजनों ने कुछ स्थानीय लोगों पर हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए उनके नाम पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस परिजनों द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed