सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news youth missing after beaten theft allegation in madhepura bihar police investigation

Bihar News : खूंटे से बांधकर पिटाई के बाद युवक गायब, परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Madhepura News : मधेपुरा जिले श्रीनगर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घैलाढ़ में रोड को जाम कर दिया।

bihar news youth missing after beaten theft allegation in madhepura bihar police investigation
घैलाढ़ में रोड जाम पर विरोध प्रदर्शन करते परिजन
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर वार्ड संख्या छह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घैलाढ़ मुख्य चौराहे को करीब एक घंटे तक जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एएसपी प्रवेंद्र भारती के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।

Trending Videos


बाजार में कुछ लोगों ने पकड़ कर पीटा
जानकारी के अनुसार श्रीनगर गांव निवासी बिदन सादा के पुत्र सुधीर सादा 13 मई की शाम घरेलू सामान खरीदने के लिए घैलाढ़ बाजार गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दिलीप मंडल, दीपक मंडल, रोहित मंडल, विजेंद्र मंडल समेत अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और विजेंद्र मंडल के घर ले गए। वहां सुधीर को बांधकर बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पुराने आरोप में पिटाई
घटना की सूचना मिलने पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद रोहित मंडल ने सुधीर पर करीब छह महीने पहले घैलाढ़ बाजार से मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया और इसी आरोप में उसकी पिटाई की जा रही थी। जब परिजनों ने सुधीर को छुड़ाने का प्रयास किया तो उन्हें डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया गया। परिजनों के अनुसार अगले दिन जब वे दोबारा आरोपी के घर पहुंचे तो सुधीर वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद युवक के भाई विपिन सादा ने घैलाढ़ ओपी में आवेदन देकर भाई के अपहरण और गायब किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


एक शख्स हिरासत में, बरामदगी नहीं होने पर आक्रोश बढ़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष ज्योतिष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ के लिए दीपक मंडल को हिरासत में लिया। हालांकि शुक्रवार तक युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने घैलाढ़ मुख्य चौराहे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या की आशंका, गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर किया हंगामा; मछली लाने गया था

सूचना मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और युवक की जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच टेक्निकल सेल की मदद से की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed