सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Mother of Four Dies Under Suspicious Circumstances in Saharsa While Husband Arranges Ambulance

Bihar: चार बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, एंबुलेंस का इंतजाम कर रहा था पति, तभी टूट गई पत्नी की सांसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सहरसा में 25 वर्षीय अंजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पेट दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस का इंतजाम होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।  

Mother of Four Dies Under Suspicious Circumstances in Saharsa While Husband Arranges Ambulance
मृतक महिला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Trending Videos

जनवरी से मायके में रह रही थी मृतका

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत धरहरा (वार्ड नंबर 5) निवासी अनिल साह की 25 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। अंजू चार बच्चों (दो बेटे और दो बेटियां) की मां थी। उसके पति अनिल पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पति अनिल ने बताया कि उनकी पत्नी इसी साल जनवरी महीने से अपने मायके में रह रही थी। अंजू का मायका सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत देहद पंचायत के मोहनपुर (वार्ड नंबर 14) में पड़ता है।

अचानक हुआ पेट दर्द और उखड़ गईं सांसें

परिजनों के अनुसार, शनिवार को अंजू के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। इसके बाद आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पति ढूंढ रहा था एंबुलेंस, पत्नी ने तोड़ा दम
अंजू को हायर सेंटर ले जाने के लिए उसके पति अनिल एंबुलेंस का इंतजाम कर ही रहे थे कि इसी बीच अस्पताल में ही अंजू ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत से पति का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चारों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

ये भी पढ़ें: बाजार जाने निकली उषा लाश बनकर लौटी, मकई के खेत में मिला दो दिन से लापता महिला का शव

क्या कहती है पुलिस?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सोनवर्षा राज के थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed