सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Major Crackdown on Illegal Hospital Illegal Abortions Being Conducted at ANM Clinic Facility Sealed

Bihar: अवैध अस्पताल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ANM के क्लिनिक में चल रहा था गैरकानूनी गर्भपात; अस्पताल सील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के भितहां प्रखंड में प्रशासन ने छापेमारी कर एक अवैध अस्पताल का भंडाफोड़ किया। जांच में गैरकानूनी गर्भपात से जुड़े उपकरण और दवाएं बरामद हुईं। अस्पताल को सील कर दिया गया है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Major Crackdown on Illegal Hospital Illegal Abortions Being Conducted at ANM Clinic Facility Sealed
स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के भितहां प्रखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos


बिना अनुमति चल रहा था अस्पताल
जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि संबंधित अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण और सरकारी अनुमति के संचालित किया जा रहा था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस अस्पताल का संचालन एक एएनएम द्वारा किया जा रहा था, जो अन्य जिले में पदस्थापित बताई जा रही है। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध गर्भपात से जुड़े उपकरण और दवाएं बरामद
छापेमारी के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर की तलाशी ली, जिसमें गर्भपात से संबंधित कई दवाएं और उपकरण बरामद किए गए। अधिकारियों का कहना है कि इन दवाओं का उपयोग बिना उचित चिकित्सा निगरानी के किया जा रहा था, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और अस्पताल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  सभी सरकारी स्कूलों में अब दो शिफ्ट में होगी पढ़ाई, डीएम का बड़ा फैसला

मामले की जांच जारी
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में इलाज कराने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह संदेश गया है कि प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed