सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Young man dies after falling from train, reel also surfaced, investigation begins

Bihar News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, घर लौटते समय हादसा; चार घंटे पहले बनाई गई रील भी आई सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर दिल्ली से घर लौट रहे युवक रविश यादव की मौत हो गई। उसका मोबाइल मौके से गायब मिलने पर झपटमारी की आशंका जताई जा रही है, जबकि हादसे से कुछ घंटे पहले उसने सोशल मीडिया पर रील भी पोस्ट की थी। 

Begusarai News: Young man dies after falling from train, reel also surfaced, investigation begins
मोबाइल गायब मिला, झपटमारी की आशंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास लोहियानगर रेलवे गुमटी के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार यादव के पुत्र रविश यादव के रूप में हुई है। युवक दिल्ली से अपने चचेरे भाई के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल होने घर लौट रहा था।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, युवक किसी काम से ट्रेन के गेट पर आया था, तभी अचानक वह नीचे गिर गया। घटना के समय उसका चचेरा भाई ट्रेन के अंदर ही मौजूद था। घटना के तुरंत बाद मोबाइल के गायब होने की वजह से यह आशंका भी जताई जा रही है कि हादसा मोबाइल झपटमारी के दौरान हुआ होगा, क्योंकि मृतक का मोबाइल घटनास्थल से बरामद नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर मृतक का चचेरा भाई खगड़िया पहुंचने के बाद परिजनों को फोन किया। परिजन और स्थानीय लोग लोहियानगर रेलवे गुमटी के पास पहुंचे तो युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया।

हादसे से पहले बनाई थी रील
मृतक द्वारा दुर्घटना से करीब चार घंटे पहले सोशल मीडिया पर डाली गई रील भी सामने आई है। उसका गांव का एक युवक बताता है कि रविश यात्रा के दौरान लगातार मोबाइल चला रहा था। उसने यह भी बताया कि चचेरा भाई उसके साथ ही था और खगड़िया पहुंचने के बाद उसने घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Bihar Police: सिपाही पर सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीनता व आपराधिक मामले में सेवा से किया बर्खास्त

जांच में जुटी जीआरपी

घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल जांच जारी है। मृतक के पिता ने ट्रेन से गिरने के कारण पुत्र की मौत होने की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने मोबाइल झपटमारी की आशंका को स्वीकार नहीं किया। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल गायब होने को घटना से जुड़ा बताया है। मामला संदिग्ध होने के कारण पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed