सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai District-level training on GPDP-SDG localization, Panchayats receive roadmap for planned development

Bihar: बेगूसराय में GPDP-SDG स्थानीयकरण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, पंचायतों को मिला योजनाबद्ध विकास का रोडमैप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Begurarai News: बेगूसराय में GPDP और SDG स्थानीयकरण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाबद्ध विकास, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम प्रबंधन और जनभागीदारी पर जानकारी दी गई, जिससे ग्राम पंचायतों में समावेशी और सतत विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Begusarai District-level training on GPDP-SDG localization, Panchayats receive roadmap for planned development
ट्रेनिंग में मौजूद सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार के बेगूसराय जिले में ग्राम पंचायतों को योजनाबद्ध, समावेशी और सतत विकास की दिशा में सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत विकास योजना और सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण विषय पर केंद्रित रहा, जिसका आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र कंकौल में किया गया।

Trending Videos

 
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, जिला पंचायत संसाधन केंद्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण में सदर प्रखंड के साथ वीरपुर, भगवानपुर और तेघड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव तथा प्रखंड एवं पंचायत कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
GPDP निर्माण और जनभागीदारी पर जोर
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण की प्रक्रिया, स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान, जनभागीदारी की भूमिका और डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ ग्राम पंचायत की अवधारणा पर विशेष फोकस किया गया।
 
स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्राथमिकता देने की सलाह
प्रशिक्षकों ने बताया कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, सुरक्षित पेयजल और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को GPDP में प्राथमिकता देकर पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध कार्य से गांवों का समग्र विकास संभव है।

ट्रेनिंग में मौजूद सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी
 
यह भी पढ़ें- Bihar: सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, मरीज के टांके लगाते दिखी सफाई कर्मी

आपदा जोखिम कम करने पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में आपदा जोखिम को कम करने के उद्देश्य से जोखिम-सूचित ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों को बताया गया कि बाढ़, सुखाड़, ठंड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर योजना बनाने से संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है।
 
स्वस्थ ग्राम थीम को प्राथमिकता देने का आह्वान
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों से GPDP में स्वस्थ ग्राम थीम को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों को मजबूत करने, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नियमित अनुश्रवण और जन आरोग्य समिति की मासिक बैठक सुनिश्चित करने पर बल दिया।
 
RGSA के तहत चरणबद्ध प्रशिक्षण
जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि GPDP के माध्यम से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में योजनाबद्ध और समावेशी विकास सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत राज्य पंचायत संसाधन संस्था और पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने, उनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने और जनभागीदारी को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed