{"_id":"695a235094b12ea5550af201","slug":"bihar-news-hit-and-run-truck-bike-rider-death-malaypur-laxmipur-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-3805377-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: जमुई के मलयपुर-लक्ष्मीपुर मार्ग पर अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक ट्रक के अगले केबिन में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटती चली गई।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जमुई जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों ने एक युवक की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा मलयपुर -लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर खादीग्राम के बंगामा के पास देर रात हुआ, जहां अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद युवक की बाइक ट्रक के अगले केबिन में फंस गई और ट्रक चालक उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहवे गांव निवासी विजय टुडू के पुत्र मुकेश टुडू के रूप में की गई है।
बाइक से ससुराल जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार मुकेश हाल ही में अपनी ननिहाल जगुआजोर आया हुआ था। वह बाइक से लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बंगामा के पास उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय रात्रि गश्ती पर निकली डायल 112 की पुलिस टीम मुख्य मार्ग से पाड़ो इलाके की ओर जा रही थी।
पढ़ें: मां सीता की जन्मस्थली को मिलेगा आधुनिक रेलवे स्टेशन, 4 मंजिला भवन का होगा निर्माण; 255 करोड़ की लागत
बंगामा गांव के समीप सड़क किनारे लहूलुहान हालत में युवक को देखकर पुलिस ने तत्काल उसे सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक की बाइक को खादिग्राम चौक के पास सड़क किनारे से बरामद किया। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि यह हिट एंड रन का मामला है। पुलिस ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos