सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai homeguard condidate protest crushed in bihar

Bihar News: बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों पर आधी रात कार्रवाई, 400 से अधिक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बेगूसराय में ज्वाइनिंग की मांग को लेकर समाहरणालय पर आमरण अनशन कर रहे 400 से अधिक चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशासन ने देर रात हिरासत में ले लिया। तीन दिनों से जारी भूख हड़ताल के बाद की गई इस कार्रवाई के दौरान अभ्यर्थियों को बस से हर्ल ग्राउंड ले जाया गया।  

Begusarai homeguard condidate protest crushed in bihar
प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए पहुंची प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के बेगूसराय में चल रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए देर रात दमनात्मक कार्रवाई की गई। दरअसल, जिले के चार सौ से अधिक चयनित होमगार्ड अभ्यर्थी समाहरणालय परिसर में पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। देर शाम पहुंची प्रशासनिक टीम ने बस के जरिए सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार को भी हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल को किया गया तैनात
इसके बाद अनशन स्थल से अभ्यर्थियों को बेगूसराय एमएच-31 मार्ग से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन होते हुए हर्ल ग्राउंड ले जाया गया। वहां बस से उतारकर अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया। इस दौरान हर्ल गेट के सामने एनएच-31 पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया।

क्यों शुरू हुई दमनात्मक कार्रवाई?
तीन मई को गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा द्वारा बेगूसराय में 13 मार्च को पुनः शारीरिक दक्षता परीक्षा (टेस्ट) लेने की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं करने पर प्रशासन ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। उल्लेखनीय है कि बेगूसराय में पिछले एक सप्ताह से होमगार्ड में चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी था। कुल 419 युवक-युवतियां, जो वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव से पूर्व ही ज्वाइनिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं, आंदोलन में शामिल थे। चयनित अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग की मांग को लेकर जिले के विधायकों, मंत्रियों और केंद्रीय मंत्री को आवेदन दिया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी वर्दी पहनने के सपने के साथ होली जैसे त्योहार के बीच भी समाहरणालय में अनशन पर डटे रहे।

ये भी पढ़ें: किशनगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

तीन दिन से चल रहा था आमरण अनशन
बेगूसराय समाहरणालय में तीन दिनों से आमरण अनशन जारी था। इस दौरान जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अनशनकारियों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार आंदोलन समाप्त करने की अपील करता रहा। आंदोलन खत्म नहीं होने पर होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार की देर शाम सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया। इससे पूर्व पप्पू यादव और मटिहानी विधायक बोगो सिंह ने आंदोलन को समर्थन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed