सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   munger tarapur illegal sawmill bulldozer action by forest department samrat chaudhary home constituency

Bihar News: गृह मंत्री के क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मिल पर चला बुलडोजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के तारापुर में गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध आरा मिल पर कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

munger tarapur illegal sawmill bulldozer action by forest department samrat chaudhary home constituency
ह मंत्री के क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंगेर के तारापुर में गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध आरा मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को लखनपुर गांव में मो. शाहबाज के द्वारा बिना अनुमति संचालित आरा मिल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, यह आरा मिल कई वर्षों से नियमों को दरकिनार करते हुए काम कर रहा था। हाल ही में वन विभाग को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने जांच के लिए मौके पर जाना तय किया। जांच में अवैध संचालन की पुष्टि होने के बाद वन विभाग और तारापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल छापेमारी की।

Trending Videos


वन विभाग के फॉरेस्टर रवि कुमार ने बताया कि आरा मिल कुछ महीने पहले अवैध तरीके से स्थापित की गई थी और तब से लगातार चल रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पूरे परिसर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। मिल में लगी मशीनें, लकड़ियाँ, कटाई उपकरण और अन्य सामग्री जब्त कर वन प्रक्षेत्र खड़गपुर भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    

फॉरेस्टर ने कहा कि संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगे भी बिना अनुमति के पेड़ कटाई या आरा मिल संचालन की सूचना मिलने पर विभाग सख्ती से कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की तत्परता का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध कटाई और पर्यावरण क्षति पर रोक लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed