{"_id":"695bba6751de2919cb0707f2","slug":"train-movement-disrupted-for-nearly-three-hours-after-car-breaks-railway-gate-driver-flees-munger-news-c-1-1-noi1377-3809395-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलखंड हादसा: एक रेलवे फाटक तोड़कर दूसरे में अटकी बेकाबू कार, घंटों तक थमे रेलगाड़ियों के पहिए; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलखंड हादसा: एक रेलवे फाटक तोड़कर दूसरे में अटकी बेकाबू कार, घंटों तक थमे रेलगाड़ियों के पहिए; चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Munger News: जमालपुर-मुंगेर रेलखंड के सफियाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार क्रेटा कार के फाटक तोड़ने से बड़ा हादसा टल गया। सिग्नल क्षतिग्रस्त होने से तीन घंटे ट्रेन परिचालन बाधित रहा। चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।
रेलवे फाटक में फंसी कार तथा घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर में पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर-मुंगेर रेलखंड पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सफियाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने रेलवे फाटक तोड़ दिया और दूसरे गेट में जाकर फंस गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
Trending Videos
पहला गेट तोड़ा, दूसरे में फंसी कार
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम करीब 4:08 बजे तेलिया तालाब की ओर से आ रही हुंडई क्रेटा कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-01 एफएम 1369 है, अत्यधिक गति में सफियाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची। बंद रेल गेट में जोरदार टक्कर के बाद कार पहले गेट को तोड़ते हुए दूसरे गेट में अटक गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ सेकेंड की देरी से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुंगेर से जमालपुर की ओर एक ट्रेन आने वाली थी, जिस कारण रेलवे फाटक पहले ही बंद कर दिया गया था। यदि कार कुछ क्षण और देरी से पहुंचती, तो ट्रेन से सीधी टक्कर की आशंका थी, जिससे बड़ा रेल हादसा हो सकता था।
रेलवे सिग्नल सिस्टम हुआ क्षतिग्रस्त
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गेटमैन रुस्तम कुमार ने भी वरीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। टक्कर के कारण रेल गेट के साथ-साथ सिग्नल सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar Accident: खैरा-गरही मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई सेवा
रेलवे के सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद सिस्टम को दुरुस्त किया गया, जिसके पश्चात लगभग तीन घंटे बाद ट्रेन परिचालन बहाल हो सका। इस दौरान कई ट्रेनों को रोकना पड़ा।
फरार चालक पर होगी कार्रवाई
आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि वाहन चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
