{"_id":"69a6a139dd9e2ae2d701b318","slug":"uncontrolled-tractor-overturns-near-shampur-labourer-crushed-to-death-munger-news-c-1-1-noi1377-4012673-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शामपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली मजदूर की जान, सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शामपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली मजदूर की जान, सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: शामपुर थाना क्षेत्र में थ्रेशिंग कार्य से लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार 35 वर्षीय मजदूर लुखो मंडल की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल की फोटो
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत अग्रहण पंचायत के शामपुर-बागेश्वरी मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना शामपुर थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है।
Trending Videos
सड़क किनारे गड्ढे में ट्रैक्टर के पलटने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थ्रेशिंग का कार्य कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार सठबिग्गी अग्रहण निवासी लुखो मंडल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से दब चुके थे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर मजदूर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: ओमान की खाड़ी में मिसाइल हमले के बाद बेतिया का बेटा लापता, दहलीज पर टिकी मां की नजर, घर में पसरा इंतजार
पुलिस ने क्या बताया?
थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से हादसा प्रतीत होता है। मामले की छानबीन की जा रही है तथा वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन