सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Husband kills woman who made social media videos hajipur news bihar police

Bihar News: वीडियो में चेतावनी, रियल में मौत..., पति ने पत्नी का गला घोंटकर कर दिया कत्ल, जानें क्यों?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में अंजली धमाल की हत्या उसके पति कुंदन कुमार ने कर दी। हत्या का विवाद महिला द्वारा सोशल मीडिया पर रिल वीडियो बनाने से शुरू हुआ था।

Bihar News Vaishali Husband kills woman who made social media videos hajipur news bihar police
आरोपी कुंदन का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या उसके ही पति ने कर दी। घटना का विवाद महिला द्वारा सोशल मीडिया पर रील वीडियो बनाने से शुरू हुआ था। महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी बनाई थी, जिसमें उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। वीडियो बनाने के 24 घंटे के भीतर ही उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


सोशल मीडिया वीडियो में महिला की दास्तान

महिला अंजली धमाल ने फेसबुक अकाउंट पर कई वीडियो साझा किए थे। इन वीडियो में उन्होंने अपने पति कुंदन कुमार की यातनाओं का जिक्र किया था। एक वीडियो में अंजली कहती दिखीं कि “हम मरना नहीं चाहते हैं, अपने बच्चों के लिए हम जीना चाहते हैं, लेकिन मेरे पति मुझे मारना चाहते हैं। आप लोग बताइए, जब मुझे मार देगा तब आप लोग मुझे सपोर्ट कीजिएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि पति उन्हें खाना, पानी और नाश्ता देने में दिक्कत करता था और खुद बाजार से खाना खाकर चला जाता था। अंजली ने वीडियो में बताया कि उन्होंने हाजीपुर के नारायण क्लिनिक पर भी केस किया था क्योंकि वहां उन्हें बांझ बना दिया गया था। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और एसपी को भी आवेदन दिया था। न्याय के लिए महिला संगठन से भी उन्होंने संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका का परिवार और पिछला संघर्ष

मृतक अंजली देवी की पहचान समस्तीपुर जिले की रहने वाली के रूप में हुई। अंजली की दो शादियां हुई थीं और उनके दो बच्चे हैं। सात साल पहले अंजली कुंदन के संपर्क में आई थीं। 2021 में मुंबई ले जाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद अंजली अपने छोटे बेटे के साथ कुंदन के घर रहने लगीं। कुंदन कुछ समय बाद घर लौटने पर महिला को रखने से इनकार कर रहा था, जिसके बाद अंजली ने थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी कुछ समय भागता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कुछ महीनों तक स्थिति ठीक रही, लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अंजली अपनी ज़िद्द पर डटी हुई थीं और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड करती रहती थीं। स्थानीय लोग उन्हें खाने-पीने की चीज़ें मदद के तौर पर देते थे। कुंदन अपने माता-पिता और दादी के साथ रहता था और महिला को अलग रखा था, जिससे महिला तनाव में चल रही थीं।

हत्या की वारदात

मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि पिता और मां के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। रात में सभी सो गए थे। सुबह जब मंदिर में बाजा बज रहा था, तभी पिता ने मां का गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी और फिर भाग गए। पातेपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतका के पिता के बयान दर्ज किए गए। घटना के महज एक घंटे के भीतर आरोपी कुंदन साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed