सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : two brother died in road accident who return his house after marketing

Bihar News: होली की खरीदारी लौटते दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में तुर्की डाक बंगला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से बाजार से होली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Muzaffarpur Bihar news : two brother died in road accident who return his house after marketing
सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की डाक बंगला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर बाजार से होली की खरीदारी कर अपने घर तरियानी लौट रहे थे। इसी दौरान मीनापुर बाजार के पास बाइक और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए और तुरंत ही उनकी मौत हो गई।
Trending Videos


मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना के लहसुरका गांव के राघों राय के 21 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और मिथलेश राय के 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे और बाइक पर मीनापुर से अपने घर तरियानी जा रहे थे। हादसा रविवार की देर शाम हुआ। दोनों भाई बाजार से होली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। उसी समय तुर्की डाक बंगला चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और पुलिस की जानकारी

मृतक के परिजन विजय कुमार ने बताया कि दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार है। मीनापुर थाना प्रभारी रामइकबाल प्रसाद ने कहा कि ट्रक बाइक की टक्कर में दोनों युवकों की मौत हुई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। दोनों गाड़ियां भी जब्त कर ली गई हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed