{"_id":"699354302312dfbffb051cae","slug":"bihar-police-busted-racket-arrested-three-women-and-three-men-in-vaishali-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन महिला और तीन पुरुष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन महिला और तीन पुरुष गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: वैशाली पुलिस ने खरौना पोखर स्थित होटल और रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में तीन पुरुष गिरफ्तार और तीन महिलाएं रेस्क्यू की गईं, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। मौके से 2,040 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए।
युवक से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली पुलिस ने शांतिस्तूप स्थित खरौना पोखर के पास चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार यह धंधा होटल संचालक चोरी-छिपे चला रहे थे।
Trending Videos
होटल मालिक और मैनेजर चलाते थे रैकेट
हाजीपुर सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को खरौना पोखर स्थित एक होटल और रेस्टोरेंट में देह व्यापार चलाने की सूचना मिली थी। यह धंधा होटल मालिक और मैनेजर द्वारा चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम ने किया छापा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में दो महिला सब-इंस्पेक्टर और वैशाली अंचलाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में शामिल किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए सभी आरोपी
एसडीपीओ मंडल ने बताया कि सभी आरोपी आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम
मौके से बरामद कैश और मोबाइल
पुलिस ने मौके से 2040 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए। इससे पहले भी वैशाली के कई होटलों में छापेमारी की गई थी, जहां महिला और पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसडीपीओ ने बताया कि होटल मालिक अमरेश सहनी और अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोनों होटलों को तत्काल सील कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई होटल संचालक ऐसे कृत्यों में पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन