सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   dhanbad bhopal chopan new express train service 2026 indian railways lhb coaches

Indian Railway: धनबाद-भोपाल और भोपाल-चोपन के बीच दो नई ट्रेनों का परिचालन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद और भोपाल के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन बोकारो थर्मल, रांची रोड, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, चोपन और सिंगरौली मार्ग से होकर चलेगी।

dhanbad bhopal chopan new express train service 2026 indian railways lhb coaches
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोकारो थर्मल–रांची रोड–टोरी–डालटनगंज–गढ़वा–चोपन–सिंगरौली मार्ग से धनबाद और भोपाल के बीच एक जोड़ी नई ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के बीच भी एक जोड़ी नई साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी।
Trending Videos

दोनों नई ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच, शयनयान श्रेणी के 7 कोच और साधारण श्रेणी के 4 कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल–धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)

परिचालन की तिथि और दिन
  • गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल–धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन भोपाल से 27 फरवरी 2026 से प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा। वहीं धनबाद से यह ट्रेन 1 मार्च 2026 से प्रत्येक रविवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का समय

यह ट्रेन भोपाल से रात 20:55 बजे खुलेगी। बीना, दमोह और कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन सुबह 08:45 बजे सिंगरौली, 10:20 बजे चोपन, 11:20 बजे रेणुकूट, 12:35 बजे गढ़वा, 13:20 बजे डालटनगंज, 14:52 बजे टोरी और 17:05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 20:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का समय

यह ट्रेन धनबाद से सुबह 07:20 बजे खुलेगी। 09:45 बजे रांची रोड, 11:20 बजे टोरी, 12:46 बजे डालटनगंज, 13:35 बजे गढ़वा, 15:08 बजे रेणुकूट, 16:05 बजे चोपन और 18:50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 07:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

2. गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल–चोपन–भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

परिचालन की तिथि और दिन

गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल–चोपन–भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन भोपाल से 1 मार्च 2026 से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। वहीं चोपन से यह ट्रेन 2 मार्च 2026 से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

गाड़ी संख्या 11633 भोपाल–चोपन एक्सप्रेस का समय

यह ट्रेन भोपाल से रात 20:55 बजे खुलेगी। बीना, दमोह और कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन सुबह 08:45 बजे सिंगरौली और 09:03 बजे करैला रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी।


पढ़ें; मैट्रिक परीक्षा देने गया छात्र संदिग्ध हालात में मौत का शिकार, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

गाड़ी संख्या 11634 चोपन–भोपाल एक्सप्रेस का समय

यह ट्रेन चोपन से शाम 17:10 बजे खुलेगी। 18:20 बजे करैला रोड और 18:50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 07:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इन नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और मध्य प्रदेश तथा झारखंड के बीच यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed