{"_id":"69c4db5e98f626f2540a3aeb","slug":"muzaffarpur-bihar-news-civil-court-receive-bomb-threat-today-intensive-investigation-campaign-started-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4092533-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जज को आया ई-मेल, लिखा था- उड़ा देंगे मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जज को आया ई-मेल, लिखा था- उड़ा देंगे मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट; मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम धमकी मिली, जिसके बाद जिला प्रशासन और न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी जिला जज के ईमेल पर भेजी गई थी।
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसने जिला प्रशासन और न्यायिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले की सूचना मिलते ही टाउन वन एसडीपीओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार धमकी भरा मेल जिला जज के ई-मेल पर भेजा गया था। मेल प्राप्त होते ही जिला जज ने मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज के निर्देश पर एहतियातन सिविल कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करवा दिया गया और न्यायिक कार्य फिलहाल स्थगित कर दिए गए। कोर्ट में मौजूद सभी अधिवक्ता, कर्मचारियों, वादकारियों और अन्य आगंतुकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें- Bihar News: प्रेम प्रसंग के चक्कर में घर छोड़कर भागीं थी नाबालिग लड़कियां, शादी के बाद लौट आईं घर
कोर्ट को उड़ाने की धमकी
एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि धमकी मिलने के बाद से पुलिस और विशेष टीम कोर्ट परिसर के हर कमरे और हिस्से की सघन जांच कर रही है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन अब तक किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। टीम पूरे परिसर की हर कोने को ध्यान से खंगाल रही है और जांच जारी है। प्रशासन ने सुरक्षा को उच्च स्तर पर रखते हुए अलर्ट जारी किया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी सतर्कता और गहनता के साथ जारी है।
Trending Videos