पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   howrah natser shravani mela special train 2026 via jasidih kiul bihar sharif rajgir railway news

Bihar: श्रावणी मेले पर रेलवे का बड़ा तोहफा! हावड़ा-नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Fri, 03 Jul 2026 04:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 03 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच 03001/03002 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ, नालंदा और राजगीर होते हुए चलेगी।

विज्ञापन
howrah natser shravani mela special train 2026 via jasidih kiul bihar sharif rajgir railway news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रावणी मेले के दौरान बाबा धाम और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर होते हुए चलेगी, जिससे बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


05 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 03001/03002 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन श्रावणी मेले के अवसर पर किया जाएगा। यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर के रास्ते चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें तृतीय वातानुकूलित (3AC) श्रेणी का 01 कोच, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 07 कोच, साधारण श्रेणी के 08 कोच तथा 02 एसएलआर कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन


हावड़ा से नटेसर जाने वाली ट्रेन का समय
गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 05 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को हावड़ा से रात 11:50 बजे (23:50 बजे) प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:10 बजे जसीडीह, 08:10 बजे किउल, 08:45 बजे शेखपुरा, 09:25 बजे अस्थावां, 09:50 बजे बिहार शरीफ, 10:40 बजे नालंदा और 11:05 बजे राजगीर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम


नटेसर से हावड़ा वापसी का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 06 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को नटेसर से दोपहर 01:00 बजे (13:00 बजे) रवाना होगी। यह ट्रेन 01:20 बजे राजगीर, 01:43 बजे नालंदा, 02:05 बजे बिहार शरीफ, 02:55 बजे अस्थावां, 04:03 बजे शेखपुरा, 05:10 बजे किउल और 08:25 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे का यह निर्णय श्रावणी मेले के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हावड़ा से बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक सीधी स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है। रेलवे ने श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के निर्धारित समय और परिचालन दिवस का ध्यान रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed