पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   shravani mela 2026 preparations tent city drone show laser show baba ajgaibinath sultanganj bihar tourism

Bihar News; ड्रोन शो से गूंजेगा सुल्तानगंज, टेंट सिटी में मिलेगा आराम... श्रावणी मेले की तैयारी पूरी

Fri, 03 Jul 2026 04:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 03 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने अंतिम समीक्षा बैठक की। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों के लिए सभी व्यवस्थाएं तय समय से पहले पूरी की जाएं।

विज्ञापन
shravani mela 2026 preparations tent city drone show laser show baba ajgaibinath sultanganj bihar tourism
कांवड़ियों के स्वागत को तैयार बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक कर मेले की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, टेंट सिटी, पेयजल, भोजन, पुलिस व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी इंतजाम तय समय सीमा से पहले पूरे करने पर जोर दिया गया। इस बार श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ ड्रोन शो, लेजर शो और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारी, जीविका के सीईओ तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर, मुंगेर और बांका के जिलाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान पर्यटन सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन


साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा पर विशेष जोर
बैठक में पर्यटन सचिव ने निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांवरिया पथ पर सभी महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरों वाले साइनेज लगाए जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कांवरिया पथ पर समय पर बालू बिछाने का कार्य पूरा करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

गंगा घाट पर होगी विशेष बैरिकेडिंग
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्यटन सचिव ने गंगा घाट के आसपास विशेष बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य स्नान और जल भरने के दौरान कांवरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पर्यटन विभाग की ओर से कांवरियों के ठहरने के लिए कांवरिया पथ के विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया जाएगा। इन टेंट सिटी में स्नानघर, शुद्ध पेयजल, शौचालय, निर्बाध बिजली, कांवर स्टैंड, सूचना केंद्र और मनोरंजन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

'दीदी की रसोई' में मिलेगा स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन
टेंट सिटी में जीविका की ओर से 'दीदी की रसोई' का संचालन किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पर्यटन सचिव ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि टेंट सिटी में साफ-सफाई की लगातार निगरानी की जाए। वहीं जीविका के सीईओ को निर्देश दिया गया कि दीदी की रसोई में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखी जाए और भोजन का रेट चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए।

ये भी पढ़ें-  Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

ड्रोन शो और लेजर शो होंगे मुख्य आकर्षण
इस वर्ष श्रावणी मेले के उद्घाटन के दिन सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर के निकट श्रद्धालुओं के लिए ड्रोन शो और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा श्रावणी मेले के शुभारंभ और समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे मेले का आकर्षण और बढ़ेगा।


भव्य सजावट और शिव मंत्रों से गूंजेगा कांवरिया पथ
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि बाबा अजगैबीनाथ मंदिर, सुल्तानगंज से लेकर बिहार सीमा दुम्मा तक पूरे कांवरिया पथ पर जगह-जगह भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विशेष लाइटिंग, आकर्षक सजावट और शिव मंत्रों के जाप की ध्वनि से पूरे मार्ग का धार्मिक वातावरण और अधिक भव्य बनाया जाएगा। अजगैबीनाथ मंदिर सहित सभी टेंट सिटी में भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा, जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा, संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक चंदन चौहान सहित पर्यटन विभाग के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed