Bihar: वैशाली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
बिहार के वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी अमन साहनी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक अन्य साथी भी मुठभेड़ में घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक अन्य साथी भी घायल हो गया। समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह मुठभेड़ हुई। दोनों अपराधी लूटपाट की कई वारदातों में वांछित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर से पीछा करते हुए वैशाली तक पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ताजपुर इलाके से दो अपराधियों का पीछा कर रही थी। लगातार पीछा करते हुए पुलिस वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र तक पहुंची। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद अपराधी गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी अमन साहनी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अमन साहनी मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, उसका दूसरा साथी भी मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, वह समस्तीपुर जिले का निवासी है।
लूटपाट के कई मामलों में थे वांछित
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों अपराधी लूटपाट के कई मामलों में वांछित थे। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों अपराधियों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
ये भी पढ़ें- Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
मौके पर पहुंचे एसपी, पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।