फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur motipur road accident uncontrolled scorpio bmp jawan bhargav bhushan death

Bihar: बिहार में रफ्तार का कहर! बेकाबू स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों समेत 3 को रौंदा, BMP जवान की मौत

Sat, 08 Aug 2026 10:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 10:55 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने थाना के पास तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोतीपुर थाने में करीब एक महीने से तैनात BMP जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
muzaffarpur motipur road accident uncontrolled scorpio bmp jawan bhargav bhushan death
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीपुर थाना के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ड्यूटी पर मौजूद एक BMP जवान, सब-इंस्पेक्टर और एक दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में BMP जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और चाय दुकानदार विनोद कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

थाना के पास खड़े थे पुलिसकर्मी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना परिसर के पास रोज की तरह पुलिस बल के जवान और अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े लोगों को सीधी टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर की चपेट में BMP जवान भार्गव भूषण, थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और पुरानी बाजार निवासी चाय दुकानदार विनोद कुमार साह आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में BMP जवान की मौके पर मौत

हादसे में BMP जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। वह पिछले करीब एक महीने से मोतीपुर थाने में तैनात थे और मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और दुकानदार विनोद कुमार साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

सब्जी लेने निकले थे जवान और सब-इंस्पेक्टर

डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि देर शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र में थाना के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो से तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक BMP जवान की मौत हुई है, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर और एक दुकानदार घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मृतक BMP जवान के शव को एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है। घायलों को भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएसपी के मुताबिक, BMP जवान और सब-इंस्पेक्टर थाना से निकलकर सब्जी लेने जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed