फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur road accident two youths killed one injured unknown vehicle bolbam mela

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत; एक गंभीर घायल

Sat, 08 Aug 2026 10:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 10:12 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-पटना एनएच पर मधौल के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर निकले थे और बताया जा रहा है कि वे बोलबम मेले में जाने वाले थे।

विज्ञापन
muzaffarpur road accident two youths killed one injured unknown vehicle bolbam mela
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तुर्की थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-पटना एनएच पर मधौल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।

एक बाइक पर सवार होकर निकले थे तीनों युवक

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आदर्श कुमार और 19 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे और एक ही बाइक से निकले थे। परिजनों के अनुसार, वे घर से किसी काम से जाने की बात कहकर निकले थे। हालांकि, परिवार को उनके मेले में जाने की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बोलबम मेले में जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान मधौल के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फोन पर मिली हादसे की जानकारी

मृतकों के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद दिन में एक युवक ने फोन कर जानकारी दी थी कि उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और सभी को थोड़ी चोट आई है। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर बताया कि हादसे में तीन युवकों में से दो की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है।

पुलिस से जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों युवकों को मृत पाया। परिजनों ने बताया कि तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और आसपास के गांव के ही रहने वाले थे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा

तुर्की थाना पुलिस के अनुसार, तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पटना रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मृतक दोनों युवक मुसहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed