Bihar News: बच्चों का विवाद सुलझाना शिक्षक को पड़ा भारी, नाराज पिता ने स्कूल में घुसकर सिर फोड़ा
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बच्चों के विवाद को सुलझाने वाले शिक्षक पर नाराज अभिभावक ने हमला कर दिया। अभिभावक ने स्केल से शिक्षक के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में एक अभिभावक द्वारा शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगदीशपुर (कुढ़नी) में दो छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए शिक्षक राहुल रंजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद एक छात्र घर चला गया और उसने पूरी घटना की जानकारी अपने अभिभावक को दी।
नाराज अभिभावक ने किया हमला
स्केल से वार कर किया घायल
ये भी पढ़ें: बहुचर्चित हत्याकांड में 15 दोषियों को उम्रकैद; लंबी सुनवाई के चलते छह की मौत
स्कूल में घुसकर किया गया हमला
इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षक के साथ मारपीट की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बनता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
